Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

गौरव गौतम ने 2022 पैरा एशियन गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों के लंबित 31.72 करोड़ रुपये के कैश अवार्ड किए जारी

युवा पैरा खिलाड़ियों से लें प्रेरणा और देश के लिए जीतें पदक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 15:33 IST

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियन व कॉमनवेल्थ जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा पदक जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के लिए ज्यादा से ज्यादा खेल सुविधाएं व उनका मनोबल बढ़ाने के लिए कैश अवार्ड मुहैय़ा करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि 4 पैरा एशियन गेम्स 2022 में पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों की कैश अवार्ड की मांग थी। खिलाड़ियों की इस मांग को पूरा करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों के 13 खिलाड़ियों के 19 करोड़, 72 लाख 50 हजार रुपये के और 4 खिलाड़ियों के 12 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से स्वर्ण पदक विजेता को 3 करोड़, रजत पदक विजेता को 1.50 करोड़ और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 75 लाख रुपये का अवार्ड दिया जाता है।

खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश व देश की तरक्की में उसके स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन के लोगों का अहम योगदान होता है। इसी को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ने खेल नीति बनाई है और इसका लाभ उठाकर हमारे खिलाड़ी लगातर पदक जीतकर खेलों में सफलता के नए आयाम छू रहे हैं। देश के दूसरे प्रदेश भी हमारी खेल नीति का अनुशरण कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पैरा खिलाड़ी प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। ये खिलाड़ी न सिर्फ देश के लिए पदक जीत रहे हैं बल्कि अपनी प्रतिभा दिखाकर दमखम की मिशाल भी पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार न सिर्फ खिलाड़ियों को आर्थिक मजबूती दे रही है बल्कि खेल के दौरान चोटिल होने पर उनके इलाज का खर्च भी वहन कर रही है।

उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश में 1500 खेल नर्सरियां खोली गई हैं, जिनमें अभ्यास कर खिलाड़ी लगातार पदक जीत रहे हैं।

खेल महाकुंभ की तिथि में होगा बदलाव, अगस्त में होंगे मुकाबले

खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने बताया कि हरियणा खेल महाकुंभ का 28 से 30 जुलाई, 2025 तक आयोजन होना था। इसी प्रतिय़ोगिता के नजदीक सीईटी व एचटेट की परीक्षा होनी है। इस वजह से अभ्यार्थियों व खिलाड़ियों को कोई असुविधा न हो, इसलिए उन्होंने खेल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे खेल महाकुभं की तिथि में बदला करें। खेल महाकुंभ अगस्त, 2025 में करवाए जाएंगे और इसकी जल्द ही तिथि तय कर दी जाएगी।

 

Tags: Gaurav Gautam , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD