Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए गठित की जाएगी 'पराली प्रोटेक्शन फोर्स' – साक्षी साहनी

किसानों की मदद के लिए स्थापित किया जाएगा कॉल सेंटर

Sakshi Sawhney, DC Amritsar, Amritsar, Deputy Commissioner Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 17 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 12:42 IST

डिप्टी कमिश्नर श्रीमती साक्षी साहनी ने आगामी धान सीजन में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने हेतु अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिए कि जिले में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए “पराली प्रोटेक्शन फोर्स” का गठन किया जाएगा, जो प्रत्येक गांव स्तर तक इस दिशा में काम करेगी। बैठक को संबोधित करते हुए मैडम साहनी ने कहा कि सीजन के दौरान पराली को जलाने से रोकने के हमारे प्रयास तभी सफल हो सकते हैं, जब पराली का उपयोग करने वाली इकाइयां इसका सही उपयोग करें। 

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हमारा प्रयास है कि आने वाले धान के सीजन में पराली को स्टोर करने के लिए अधिक से अधिक स्थान उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि पराली जलाने की घटनाओं को रोकने हेतु एक कॉल सेंटर स्थापित किया जाए, जिससे किसानों को उपलब्ध मशीनों की जानकारी मिल सके। 

उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए हर गांव स्तर पर कैंप लगाए जाएं और उन्हें पराली जलाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया जाए। डिप्टी कमिश्नर ने सभी एस.डी.एम. को निर्देश देते हुए कहा कि वे हर गांव स्तर तक किसानों से मिलकर उन्हें समझाएं कि पराली जलाने से अनेक प्रकार की बीमारियां फैलती हैं और मिट्टी के मित्र कीट भी नष्ट हो जाते हैं, जिससे फसल की पैदावार पर नकारात्मक असर पड़ता है। 

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नंबरदारों को भी शपथ दिलाई जा रही है कि जिस तरह वे नशे के खिलाफ मुहिम के तहत लोगों को जागरूक कर रहे हैं, उसी तरह वे गांव-गांव जाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए भी प्रेरित करें। बैठक के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी श्री बलजिंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि किसानों को 4316 मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं, जिनमें सुपर सीडर, हैपी सीडर, स्मार्ट सीडर, मल्चर, बैलर और पलटी हल शामिल हैं। 

इसके अतिरिक्त और भी मशीनें प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि छोटे और सीमांत किसानों को प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर 2 सुपर सीडर और 17 जीरो टिल ड्रिल मशीनें भी उपलब्ध करवा दी गई हैं। कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में 187 किसान जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे, जहां किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इस बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री रोहित गुप्ता, एस.डी.एम.-1 श्री गुरसिमरन सिंह, एस.डी.एम.-2 श्री मनकंवल सिंह चहल, एस.डी.एम. अजनाला श्री रविंदर सिंह अरोड़ा, एस.डी.एम. बाबा बकाला श्री अमनदीप सिंह, एस.डी.एम. लोपोके श्री संजीव कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्सियन श्री सुखदेव सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sakshi Sawhney , DC Amritsar , Amritsar , Deputy Commissioner Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD