Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

संजय सेठ ने हैदराबाद में डीआरडीओ के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स का दौरा किया

Sanjay Seth, Bharatiya Janata Party, BJP, Dr APJ Abdul Kalam Missile Complex
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 18 Jul 2025

Last updated on: Jul 19, 2025, 13:27 IST

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने 16 और 17 जुलाई, 2025 को हैदराबाद में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल), अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीआई) और मिसाइल क्लस्टर लैब्स की उन्नत प्रणाली प्रयोगशाला (एएसएल) द्वारा चलाए जा रहे मिसाइल और हथियार प्रणाली कार्यक्रम की समीक्षा की।

रक्षा राज्य मंत्री श्री सेठ ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) के विभिन्न कार्य केंद्रों अर्थात अस्त्र एमके I और II, वर्टिकली-लॉन्च्ड शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल और स्क्रैमजेट का दौरा किया। विशिष्ट वैज्ञानिक और महानिदेशक (मिसाइल और सामरिक प्रणाली) श्री यू राजा बाबू और डीआरडीएल के निदेशक श्री जीए श्रीनिवास मूर्ति द्वारा उन्हें परियोजनाओं की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।

श्री संजय सेठ ने अनुसंधान केंद्र इमारत के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य केंद्रों का भी दौरा किया, जहां अनुसंधान केंद्र इमारत के निदेशक श्री अनिंद्य बिस्वास ने उन्हें स्वदेशी नेविगेशन/विमानन प्रणाली, ऑनबोर्ड कंप्यूटर डिवीजन और इमेजिंग इंफ्रा-रेड सीकर सुविधाओं की प्रगति से अवगत कराया।

मंत्री महोदय ने अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों के निर्माण के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने वैज्ञानिक समुदाय से वर्तमान परिदृश्य में किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सशस्त्र बलों को और मज़बूत बनाने का आह्वान किया।

 

Tags: Sanjay Seth , Bharatiya Janata Party , BJP , Dr APJ Abdul Kalam Missile Complex

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD