Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), क्षेत्रीय कार्यालय मोहाली द्वारा Anvesha 2.0" राज्य स्तरीय सांख्यिकी क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन

National Statistical Office, NSO, National Sample Survey, NSS, Himmat Singh Raghav, NSO RO Mohali, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 18 Jul 2025

Last updated on: Jul 18, 2025, 18:29 IST

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), क्षेत्रीय कार्यालय मोहाली द्वारा राष्ट्रीय सैम्पल सर्वे (NSS) की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में "Anvesha 2.0" नामक राज्य स्तरीय सांख्यिकी क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होटल कैंडी क्षेत्रीय कार्यालय मोहाली में किया गया। यह प्रतियोगिता भारतीय अर्थव्यवस्था, सांख्यिकीय प्रणाली एवं योजनाओं की समझ पर आधारित थी, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सर्वेक्षणों, आंकड़ों की भूमिका और डेटा-संचालित नीतियों की मूलभूत जानकारी देना था।

इस प्रतियोगिता में पंजाब राज्य के विभिन्न कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों की कुल 23 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांख्यिकी एवं डेटा संग्रहण जैसे जटिल विषयों में अपनी समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में उप महानिदेशक श्री हिम्मत सिंह राघव एवं सहायक निदेशक श्री विकास रुंडाला द्वारा विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

विजेता टीमों का विवरण इस प्रकार है:

▪ प्रथम स्थान: गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज, सेक्टर 32, चंडीगढ़ से वंशिका शर्मा एवं जतिन

▪ द्वितीय स्थान: चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, झांजेरी से प्रिया मनहास एवं कर्मन्या कौर

▪ तृतीय स्थान: पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर 11, चंडीगढ़ से भारत स्वामी एवं ओम सूद

कार्यक्रम में श्री संजीव कुमार (वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी व विभागाध्यक्ष), श्री एम.पी. सिंह (वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी) एवं श्रीमती उषा वर्मा (वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की सफलता में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय मोहाली के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा।

कार्यक्रम का संचालन पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने न केवल सांख्यिकी की अवधारणाओं को समझा, बल्कि डेटा की उपयोगिता को भी गहराई से जाना। एनएसओ, आरओ मोहाली भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को डेटा-संचालित निर्णय एवं सांख्यिकी के महत्व से अवगत कराता रहेगा।

 

Tags: National Statistical Office , NSO , National Sample Survey , NSS , Himmat Singh Raghav , NSO RO Mohali , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD