Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एक्शन-कॉमेडी में होगा सान्या मल्होत्रा का बोल्ड-झन्नाटेदार अवतार

Sanya Malhotra, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jul 2025

Last updated on: Jul 16, 2025, 16:47 IST

'दंगल गर्ल' अब दिखेंगी धमाल मूड में। सान्या मल्होत्रा ने अपने आने वाली एक्शन-कॉमेडी फिल्म में निभाए गए बोल्ड और हटके किरदार को लेकर दिल खोलकर बातें की हैं। इस फिल्म में उनका अंदाज़ होगा बिल्कुल नया एनर्जी से भरा, झकास और ज़रा हटके।

सान्या ने कहा, “जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट सुनी, मेरे मन में बस एक ही बात आई – मुझे ये करना ही है! ये फिल्म एकदम quirky है, जबरदस्त एक्शन से भरी है और इसकी एनर्जी तो infectious है! सबसे मज़ेदार बात ये है कि मैं ऐसे ज़बरदस्त टीम का हिस्सा हूं जो ग्लोबल लेवल पर सोच रही है और कुछ बड़ा बनाने जा रही है। 

मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं कि लोग देखें हमने क्या धमाका तैयार किया है!” इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं कपिल शर्मा, और इसे प्रोड्यूस कर रहा है आगाज़ एंटरटेनमेंट। प्रोड्यूसर नीरज तिवारी बोले, “हमेशा से हमारा विश्वास रहा है कि दमदार कहानियों में बहुत ताकत होती है। 

इस फिल्म के ज़रिए हम एक फ्रेश और एंटरटेनिंग कहानी ला रहे हैं  और ये तो बस शुरुआत है। हम अपने पार्टनर्स आगाज़ और ट्रैवलिन’ बोन के साथ मिलकर ये कर रहे हैं और जब सान्या मल्होत्रा और कपिल शर्मा जैसी शानदार टीम साथ आती है  तो नतीजा धमाकेदार होना तय है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम ऐसी फिल्में बनाना चाहते हैं जो सॉलिड सब्जेक्ट्स पर हों, ओरिजिनल हों और जिनसे ऑडियंस का दिल जुड़े। हमारी पूरी कोशिश है कि हम ऐसी कहानियाँ लाएं जो दिल से जुड़ें – यह तो सिर्फ आगाज़ है!” डायरेक्टर कपिल शर्मा ने भी ज़ोरदार एक्साइटमेंट दिखाई, “सान्या मल्होत्रा जैसी एक्सेप्शनल एक्ट्रेस के साथ काम करना बहुत एक्साइटिंग है। 

स्क्रिप्ट बड़ी ही मज़ेदार है, और इसे लिखा है टैलेंटेड नुपुर पाई ने। मुझे नीरज तिवारी, रैटपैक स्टोरीज़ और ट्रैवलिन’ बोन जैसे ज़बरदस्त कोलैब से बहुत उम्मीदें हैं और ये एक्शन-कॉमेडी को नए अंदाज़ में पेश करने जा रही है।”

 

Tags: Sanya Malhotra , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD