Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

अकाली दल को बड़ा झटका: माझा के वरिष्ठ अकाली नेता हरमीत सिंह संधू साथियों समेत ‘आप’ में शामिल

संधू तरनतारन से तीन बार विधायक रहे हैं, 2002 में पहली बार निर्दलीय विधायक बने थे

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Manish Sisodia, Harmeet Singh Sandhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jul 2025

Last updated on: Jul 16, 2025, 11:37 IST

माझा में अकाली दल बादल को एक और बड़ा झटका लगा है। तरनतारन के बड़े अकाली नेता हरमीत सिंह संधू मंगलवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। हरमीत संधू तरनतारन विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे हैं। 2002 में वह पहली बार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत कर विधायक बने थे। 

उसके बाद वह दो बार 2007 और 2012 में शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर चुनाव जीते। 2017 और 2022 विधानसभा के विधानसभा चुनाव में वह दूसरे नंबर थे। संधू को पंजाब की राजनीति खासकर माझा क्षेत्र की राजनीति के बारे में गहरी समझ है एवं तरनतारन के लोगों के बीच उनकी अच्छी खासी पकड़ है। 

वह करीब ढ़ाई दशक से पंजाब की राजनीति में सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने चंडीगढ़ में हरमीत संधू को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहें।

हरमीत संधू का पार्टी में स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए यह बेहद खुशी की बात है। जब हम छोटे होते थे उस समय से यह चुनाव जीतते आ रहे हैं। इनके तजुर्बे का हम पार्टी को मजबूत बनाने में इस्तेमाल करेंगे।

मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने जब पार्टी बनाई थी उस समय उन्होंने कहा था कि रिवायती पार्टियों में भी अच्छे लोग भी हैं जो उसमें घुटन महसूस करते हैं। उन्हें हम आम आदमी पार्टी में लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि हम राजनीति में अच्छे लोगों का समूह बना रहे हैं।

हरमीत संधू ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि करीब 30 सालों से मैं सियासत में हूं और हर बार तरनतारन के लोगों ने मुझे पूरा प्यार और सम्मान दिया। लेकिन अब हालात काफी बदल चुके हैं। 2002 में मुझे लोगों ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर करीब 7000 वोटों से जिताया।

उन्होंने कहा कि आप सरकार की साफ नीति और नियत ने मुझे आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। मान सरकार ने पिछले तीन सालों में अच्छी नीति और साफ नीयत के साथ पंजाब के विकास के लिए काम किया है।इसलिए मेरा भी फर्ज बनता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का सहयोग करें और सरकार के साथ मिलकर अपने इलाके का विकास करें। 

इसके मैं मान सरकार द्वारा विधानसभा में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लाने के फैसले से भी बेहद प्रभावित हूं। यह कानून लाना पंजाब और सिख संगतों के लिए बहुत जरूरी था।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Manish Sisodia , Harmeet Singh Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD