Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'सन ऑफ सरदार 2' का गाना 'नचदी' रिलीज, मृणाल ठाकुर ने लगाया ग्लैमर का तड़का

Ajay Devgn, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Mrunal Thakur, Son of Sardaar 2, Nachdi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Jul 2025

Last updated on: Jul 15, 2025, 15:31 IST

अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का गाना 'नचदी' सोमवार को रिलीज किया गया। गाने में फिल्म की मुख्य जोड़ी ग्लैमर का तड़का लगाते हुए नजर आ रही हैं। मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "राबिया का गाना आ गया है।" 

इसी के साथ ही अजय देवगन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सॉन्ग वीडियो शेयर किया है। इस गाने को 'नेहा कक्कड़' ने गाया है और इसके लिरिक्स 'जानी' ने दिए है, गाने पर तुरंत लाखों व्यूज आ चुके हैं। सॉन्ग में अजय देवगन, कुब्रा सैत, रोशनी वालिया और दीपक डोबरियाल भी हैं।

इससे पहले, फिल्म का गाना 'पहला तू' अजय देवगन के खास डांस स्टेप की वजह से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म में रवि किशन, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, चंकी पांडे, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, रोशनी वालिया, शरत सक्सेना, साहिल मेहता और दिवंगत मुकुल देव भी हैं।

इससे पहले, अजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा था, "एक्शन! इमोशन्स! कन्फ्यूजन का भंडार। जस्सी वापस आ गया है, और इस बार सब कुछ डबल है। सन ऑफ सरदार-2, आने वाली 25 जुलाई को सिनेमाघरों में!" यह फिल्म एक्शन, हास्य और पंजाबी अंदाज से भरपूर, और मनोरंजक होगी। 

ट्रेलर की शुरुआत 'सन ऑफ सरदार' की पुरानी यादों के साथ होती है, जो दर्शकों को जस्सी की बेकाबू और मजेदार दुनिया में वापस ले जाती है फिल्म को जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज ने मिलकर बनाया है। यह फिल्म 2012 की हिट 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है।

साल 2012 में रिलीज हुई 'सन ऑफ सरदार' में सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थीं। उस फिल्म में अजय देवगन ने 'जस्सी' और संजय दत्त ने 'बिल्लू' का किरदार निभाया था। सीक्वल में संजय दत्त एक बार फिर डॉन के किरदार में लौटेंगे। वहीं, इसमें पहले विजय राज के लिए लिखा गया किरदार अब संजय मिश्रा निभाते दिखेंगे।

 

Tags: Ajay Devgn , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Mrunal Thakur , Son of Sardaar 2 , Nachdi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD