Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तमन्ना भाटिया ने स्टाइलिश तस्वीरों के साथ शेयर किया 'जीवन का फलसफा'

Tamannaah Bhatia, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Jul 2025

Last updated on: Jul 14, 2025, 15:39 IST

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने लुक और स्टाइल के लिए काफी मशहूर हैं। वह फैंस के साथ नए-नए आउटफिट में अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी ऐसी ही कुछ स्टाइलिश तस्वीरें पोस्ट की, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।  

तमन्ना भाटिया ने हाल ही में अपने खास अंदाज से सबको चौंका दिया। उन्होंने एक काले रंग की चमकीली गाउन के साथ एक कैजुअल ग्रे टी-शर्ट पहनी, जिससे उन्होंने दिखाया कि कैसे अलग-अलग चीजें भी एक साथ खूबसूरत लग सकती हैं। तमन्ना का कहना है कि उनके लिए फैशन सिर्फ नए ट्रेंड को फॉलो करना नहीं है, बल्कि यह खुद को जाहिर करने का एक तरीका है, जहां ग्लैमर और आराम, मजबूती और कोमलता का संतुलन बनता है।

रविवार को 'बाहुबली' फिल्म की इस अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ स्टाइलिश तस्वीरें साझा कीं। कैप्शन में, तमन्ना भाटिया ने फैशन के साथ पहचान भी 'लेयरिंग' की ताकत को दर्शाया। उन्होंने साझा किया कि एक काले रंग का गाउन और एक ग्रे टी-शर्ट भले ही अलग-अलग दुनिया के लगे, लेकिन उनके लिए ऐसा लगता है जैसे वे एक-दूसरे से मिलने के लिए ही बने हैं। 

तमन्ना ने आगे लिखा, "लेयरिंग की कला... एक काली चमकीली गाउन और एक ग्रे टी-शर्ट दो अलग दुनिया से हो सकती हैं - लेकिन मेरे लिए, ऐसा लगता है कि वे मिलने के लिए ही बनी थीं। क्योंकि विरोधाभास टकराव नहीं है। यह वह जगह है जहां मर्दाना अंदाज और स्त्री स्वभाव में तालमेल बैठता है। 

यह लेयरिंग की कला भी है - न केवल मैं क्या पहनती हूं, बल्कि मैं कौन हूं, इसमें भी। कपड़े, गहने, पहचान - इनमें से किसी को भी एक जैसा होने की जरूरत नहीं है। कैजुअल ग्लैमर कोई ट्रेंड नहीं है। यह मेरी भाषा है। और यह हमेशा लेयर में होता है।" तमन्ना भाटिया अपने बेजोड़ स्टाइल सेंस के लिए जानी जाती हैं, वह सोशल मीडिया पर अपनी आकर्षक तस्वीरों के जरिए लगातार स्टाइल की दुनिया को लीड करती हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो, 35 वर्षीय अभिनेत्री सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी आगामी फिल्म "वन: फोर्स ऑफ द फ़ॉरेस्ट" की शूटिंग में व्यस्त हैं। मध्य भारत के घने जंगलों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म सिद्धार्थ के साथ तमन्ना की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी है। आगामी, बहुप्रतीक्षित थ्रिलर 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Tamannaah Bhatia , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD