Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

आप नेताओं का भाजपा के खिलाफ पंजाब के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन, कहा- भाजपा गैंगस्टरों के साथ

भाजपा पंजाब का माहौल खराब करने की कर रही है कोशिश, गैंगस्टरों को केन्द्रीय जेलों दे रही है पनाह

Dr Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, Protest
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 14, 2025, 13:19 IST

अबोहर में कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या करने वाले गैंगस्टरों की हिमायत करने के लिए भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा की ओर से दिए गए बयानों की आम आदमी पार्टी ने कड़े शब्दों में निंदा की है। इसके विरोध में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जालंधर, पठानकोट, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और अबोहर के अलावा कई अन्य शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। 

विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के विधायक मंत्री समेत कई बड़े पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। आप नेताओं ने कहा कि भाजपा शुरू से ही पंजाब की कानून-व्यवस्था के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को भाजपा की केंद्र सरकार की ओर से राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। एक तरफ भाजपा कह रही है कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं है वहीं दूसरी तरफ जब आप सरकार गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करती है तो भाजपा नेता उन गैंगस्टरों की हिमायत में खड़े हो जाते हैं। 

यह दोहरा रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।आप विधायकों ने कहा कि मनजिंदर सिरसा और पूरे भाजपा नेताओं को पंजाब के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा गैंगस्टरों के एनकाउंटर का विरोध कर रही है और उसके नेता मनजिंदर सिरसा पंजाब सरकार पर गैंगस्टरों को मारने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकियां दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मान सरकार गैंगस्टरों को खत्म कर रही है। केंद्र सरकार की शह पर किसी भी व्यापारी के साथ किसी भी तरह का घक्का नहीं होने दिया जाएगा। केंद्र की पंजाब में किसी भी तरह की दखलअंदाजी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली, भाजपा और कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं बचा है। इसलिए वे आम आदमी पार्टी के पीछे पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि मान सरकार पंजाब से गैंगस्टरों को खत्म करने का बीड़ा उठाया है। जबकि केंद्र सरकार और पूरी भाजपा गैंगस्टरों को पनाह दे रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भाजपा की ओछी राजनीति है। उन्होंने बताया कि अकाली, भाजपा और कांग्रेस तीनों एक ही हैं। पंजाब की खुशहाली इन पार्टियों को रास नहीं आ रही है। लेकिन उन्हें अब जनता को जवाब देना पड़ेगा। 

आप नेताओं ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस अकाली दल और भाजपा को कोई काम नहीं है। इसलिए वे हर समय किसी न किसी मुद्दे को लेकर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन आप सरकार इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब दशकों से संताप झेल रहा है, चाहे गैंगस्टर हो, नशा हो या पानी का मुद्दा हो, पंजाब को हमेशा कमजोर करने की कोशिश की गई है। लेकिन अब मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार पंजाब के लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार अपराधियों गैंगस्टरों और नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। इसलिए विरोधी पार्टियां घबराई हुई है।

 

Tags: Dr Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD