Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राष्ट्रपति के साथ बैठकर 'तन्वी द ग्रेट' देखना सम्मान की बात : करण टैकर

Anupam Kher, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Tanvi The Great, Karan Tacker, Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 12, 2025, 18:48 IST

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए 'तन्वी द ग्रेट' फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया। अनुपम खेर के साथ पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही। फिल्म के एक्टर करण, टैकर ने राष्ट्रपति की प्रशंसा को अपने लिए "सबसे बड़ी उपलब्धि" बताया। 

विशेष स्क्रीनिंग शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (आरबीसीसी) में आयोजित की गई थी। इस दौरान अनुपम खेर, शुभांगी दत्त, करण टैकर और बोमन ईरानी उपस्थित थे। राष्ट्रपति भवन में हुई विशेष स्क्रीनिंग से उत्साहित अभिनेता करण टैकर ने कहा, "अपने देश की राष्ट्रपति के साथ उनके कार्यालय में फिल्म देखना बेहद सम्मानजनक था।

"उन्होंने आगे कहा, "मुझे मानना होगा कि वह एक बेहद सरल और विनम्र इंसान हैं, और फिल्म के लिए उनकी तारीफ मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्हें हमारे साथ पूरी फिल्म देखते देखना हमारी पूरी टीम के लिए बहुत ही सम्मानजनक और अभिभूत करने वाला क्षण था जो मेरी यादों में हमेशा के लिए कैद हो गया।"

अभिनेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "यह बताते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि हमारी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदर्शित हुई। पूरी टीम के लिए यह गर्व का क्षण है। 

मुझे इस खूबसूरत सफर का हिस्सा बनाने के लिए अनुपमा खेर को धन्यवाद।"यह फिल्म 21 वर्षीय 'ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर' से जूझ रही लड़की तन्वी रैना पर आधारित है, जो अपनी मां विद्या और दादा कर्नल प्रताप रैना के साथ रहती है। 

कहानी में तन्वी की प्रेरणा उसके दिवंगत पिता, कैप्टन समर रैना होते हैं, जो भारतीय सेना के अफसर थे और सियाचिन ग्लेशियर पर तिरंगा फहराने का सपना देखते थे। तन्वी ठान लेती है कि वह अपने पिता के कदमों पर चलेगी और सेना में शामिल होकर उनके इस सपने को पूरा करेगी।

फिल्म में अनुपम खेर कर्नल प्रताप रैना का किरदार निभा रहे हैं। एक्ट्रेस शुभांगी दत्त फिल्म में तन्वी का रोल कर रही हैं। इनके अलावा, फिल्म में जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी और बोमन ईरानी जैसे सितारे भी हैं। तन्वी द ग्रेट 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Anupam Kher , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Tanvi The Great , Karan Tacker , Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD