Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

रोजगार मेला सरकार की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में एक प्रभावी कदम: श्याम सिंह राणा

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रोजगार मेला में 30 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

यमुनानगर , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 12, 2025, 18:38 IST

केंद्र सरकार की रोजगार सृजन योजना के अन्तर्गत देश के 47 शहरों के साथ-साथ इसी श्रृंखला में उत्तर रेलवे के मुख्य कारखाना जगाधरी वर्कशॉप द्वारा यमुनानगर में 16वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। 

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत अनुमानित 200 नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली शामिल होकर देश के युवाओं को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रोजगार मेला भारत सरकार की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। 

यह न केवल युवाओं को अवसर देता है, बल्कि युवाओं को सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भी भागीदारी का मार्ग प्रदान करता है। लाखों युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं, जो देश के निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। 

बढ़ती अर्थव्यवस्था के कारण भारत विश्व की तीसरी शक्ति बनने जा रहा है। देश के अलग-अलग सैक्टर्स में बेहतरीन तरक्की हुई है और भारत आज विश्व के अनेक देशों में अपना सामान निर्यात कर रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

रोजगार मेले में उपस्थित युवाओं को नियुक्ति पत्र देते हुए हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने रेलवे, उच्च शिक्षा कुरुक्षेत्र, डाक विभाग एवं गृह मंत्रालय में चयनित हुए 30 युवाओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं और जिन युवाओं को ये नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए हैं, उन्हें न केवल रोजगार मिला है, बल्कि उन्हें देश के नव निर्माण में अपनी सेवाएं प्रदान करने अवसर भी मिला है। 

इसलिए हमें पूरी निष्ठा व लगन के साथ जनता की सेवा करनी चाहिए। हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र का अर्थ है, ज्यादा से ज्यादा जनता से संपर्क एवं सेवा भाव से कार्य करते हुए देश के विकास में योगदान देना। देश को संकल्प वाद एवं दृढ़ इच्छा रखने वाला व्यक्ति देश को प्रधानमंत्री के रूप में मिला है, जिनके कुशल नेतृत्व में देश का नाम विश्व में चमका है।

उन्होंने कहा कि आज देश के जिन युवाओं को पर्ची-बिना खर्ची देश की जनता की सेवा करने का मौका मिला है और हरियाणा में भी युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। आज हरियाणा बिना पर्ची-बिना खर्ची के नौकरियां मिलने के कारण के युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने की होड़ लगी है।

 

 

Tags: Shyam Singh Rana , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Kanwar Pal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD