Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दाना मंडी होशियारपुर में 3.50 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत

सांसद डॉ. चब्बेवाल व विधायक जिम्पा ने चेयरमैन चेची की मौजूदगी में विकास कार्यो का रखा नींव पत्थर

Raj Kumar Chabbewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Bram Shanker Jimpa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 12, 2025, 18:07 IST

दाना मंडी होशियारपुर में बारिश के दौरान जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या को देखते हुए अब मंडी के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 3.50 करोड़ रुपए की लागत से बड़े स्तर पर विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची की उपस्थिति में इन कार्यों का शुभारंभ किया। 

इनमें मंडी की आंतरिक सड़कों पर सीसी फ्लोरिंग और पुरानी हो चुकी वाटर सप्लाई व सीवरेज सिस्टम को अपग्रेड करने का कार्य शामिल है। सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी का लेवल मुख्य सड़क से नीचा होने के कारण बरसात के दौरान पानी इकट्ठा हो जाता है, जिससे सड़कों को नुकसान पहुंचता है और किसानों व आढ़तियों को भारी परेशानी होती है। 

इसी समस्या को हल करने के लिए 249.94 लाख की लागत से मंडी की आंतरिक सड़कों पर सीमेंट कंक्रीट फ्लोरिंग का कार्य स्वीकृत किया गया है, जिसकी जल्द शुरुआत कर 9 माह के भीतर पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मंडी में 65-70 साल पुरानी जल आपूर्ति पाइपों की जगह नई पाइपें बिछाई जाएंगी। 102.54 लाख की लागत से जल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली का उन्नयन किया जाएगा, जिससे जलभराव और लीकेज की पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। 

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत मंडी से लगे रिहायशी इलाके के पार्क का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। साथ ही आढ़तियों की मांग पर शेड के विस्तार के लिए चंडीगढ़ से अधिकारियों ने दौरा भी किया है, जो जल्द बना दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक इलाके में एक पुलिस चौकी थी, जो बढ़ती आबादी को देखते हुए अपर्याप्त थी। 

अब यहां इंडस्ट्रियल पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा जिससे इलाके की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन जसपाल सिंह चेची ने सांसद व विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंडी के सभी आढ़तियों व किसानों को विश्वास दिलाया कि उन्हें मंडी में कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हनी सूद, सुधीर सूद, पार्षद बलविंदर बिंदी, जसवंत राय, तरसेम मोदगिल, बिंदु शर्मा, सतवंत सिंह सियान, कुलविंदर सिंह हुंदल, जसपाल सुमन,जोगिंदर राजा, मनजोत कौर, कंचन देयोल, बलदीप, पार्षद बलविंदर बाघा, मंजीत सिंह,  मंजीत कौर, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल शर्मा, रजिंदर, नरेंद्र मोहन शर्मा, मुखी राम, चंदन लक्की, ज़िला मंडी अधिकारी गुरकिरपाल सिंह, एक्सीयन दिलप्रीत सिंह, सचिव मार्केट कमेटी विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Tags: Raj Kumar Chabbewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Bram Shanker Jimpa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD