Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अहान शेट्टी ने 'बॉर्डर 2' की पुणे में हो रही शूटिंग पूरी की, दिलजीत-वरुण संग शेयर की तस्वीरें

Bollywood, Ahan Shetty, Border 2, Diljit Dosanjh, Varun Dhawan, Border 2 Release Date, Border 2 Cast, Border 2 Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jul 2025

Last updated on: Jul 12, 2025, 13:58 IST

अहान शेट्टी ने अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2'  की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसकी घोषणा उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों को दी है। अहान शेट्टी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कर घोषणा की कि उन्होंने बहुप्रतिक्षित फिल्म 'बॉर्डर-2' की पुणे की शूटिंग पूरी कर ली है। अभिनेता ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और निर्देशक अनुराग सिंह के संग तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "और क्या है ये बॉर्डर? बस एक फौजी और उसके भाई हैं। पुणे में यह कार्यक्रम समाप्त हुआ.. अब अगले कार्यक्रम पर चलते हैं।"

गुरुवार को अभिनेता वरुण धवन ने भी अपने एनडीए शेड्यूल के समापन की घोषणा की थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अहान के साथ चाय का लुत्फ उठाते और बिस्कुट खाते नजर आ रहे थे। वीडियों में दोनों एक दूसरे को बिस्कुट खिलाते नजर आ रहे थे, स्टूडेंट ऑफ द ईयर के अभिनेता ने कैप्शन में लिखा था, "चाय और बिस्कुट एनडीए में मेरी शूटिंग खत्म हुई और हमने सेलिब्रेट किया बिस्कुट के साथ।"

इससे कुछ दिन पहले अहान शेट्टी ने भी बॉर्डर-2 के अपने सफर को लेकर एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के जैसा बनना चाहते हैं, जिन्होंने 1997 की फिल्म बॉर्डर में काम किया था। अहान ने दो तस्वीरों का कोलाज बनाकर पोस्ट शेयर किया था और इसे कैप्शन दिया,"हर बेटा कहीं न कहीं अपने बाप जैसा बनना चाहता है। बॉर्डर-2, 23 जनवरी, 2026।"

बता दें, बॉर्डर-2 की शूटिंग जारी है और एक्टर आए दिन पर्दे के पीछे की कुछ झलकियां शेयर करते रहते हैं। वहीं, अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहते हैं और सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह शाहरुख खान की फिल्म डुप्लीकेट के लोकप्रिय गाने "मेरे महबूब मेरे सनम" पर थिरकते नजर आ रहे थे। क्लिप में, दोसांझ होटल के कमरे से बाहर निकलते और अपनी कार में बैठते हुए नाचते और अपने मूव्स दिखाते नजर आए।

इसी क्रम में बता दें, अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर-2'  में सनी देओल भी हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता हैं। इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा जे.पी. दत्ता की जे.पी. फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Ahan Shetty , Border 2 , Diljit Dosanjh , Varun Dhawan , Border 2 Release Date , Border 2 Cast , Border 2 Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD