Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'सन ऑफ सरदार-2' का ट्रेलर आउट, जस्सी के किरदार ने मचाया धमाल

Ajay Devgn, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Son of Sardaar 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jul 2025

Last updated on: Jul 12, 2025, 13:54 IST

अभिनेता अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'सन ऑफ सरदार-2' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है, ट्रेलर में अभिनेता जस्सी के रोल में फिर से वापसी कर रहे हैं। अभिनेता अजय देवगन ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म 'सन ऑफ सरदार-2' का ट्रेलर शेयर किया जिसमें अजय देवगन जस्सी के रूप में फिर से वापसी कर रहे हैं। अभिनेता ने ट्रेलर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "एक्शन! इमोशन्स! कन्फ्यूजन का भंडार। जस्सी वापस आ गया है, और इस बार सब कुछ डबल है। सन ऑफ सरदार-2, आने वाली 25 जुलाई को सिनेमाघरों में!"

ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म एक्शन, हास्य और पंजाबी अंदाज से भरपूर, और मनोरंजक होगी। ट्रेलर की शुरुआत 'सन ऑफ सरदार' की पुरानी यादों के साथ होती है, जो दर्शकों को जस्सी की बेकाबू और मजेदार दुनिया में वापस ले जाती है। उसके बाद ट्रेलर में अंग्रेजी बेबे पोल डांस करती नजर आती हैं, जिसे करते-करते वह अचानक गिरती हैं। 

इस बीच जस्सी की मुलाकात तीन लेडीज से होती है, जिसमें से एक को वह मजेदार डायलॉग बोलते हुए कहते हैं, 'तू पहले तो सिर्फ जनानी थी, लेकिन अब एक जनानी, वो भी पाकिस्तानी... तुम हमारे देश पर बम फोड़ते हो, हमारे देश पर'। ट्रेलर में सबसे मजेदार वह सीन है, जब मृणाल अपनी दोस्त की शादी करवाने के लिए खुद मम्मी बनती हैं और जस्सी उर्फ अजय देवगन को पापा बना देती हैं और रवि किशन को इम्प्रेस करने के लिए सरदारजी उर्फ जस्सी उन्हें 'बॉर्डर' फिल्म की कहानी सुनाने लगता है।

विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म में संजय मिश्रा, विंदू दारा सिंह, डॉली अहलूवालिया और नीरू बाजवा, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, रोशनी वालिया, शरत सक्सेना और साहिल मेहता शामिल हैं।फिल्म को जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज ने मिलकर बनाया है। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और भरपूर ड्रामा देखने को मिलेगा। यह फिल्म 2012 की हिट 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है।

साल 2012 में रिलीज हुई 'सन ऑफ सरदार' में सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थीं। उस फिल्म में अजय देवगन ने जस्सी और संजय दत्त ने बिल्लू का किरदार निभाया था। सीक्वल में संजय दत्त एक बार फिर डॉन के किरदार में लौटेंगे। वहीं, इसमें पहले विजय राज के लिए लिखा गया किरदार अब संजय मिश्रा निभाते दिखेंगे।

 

Tags: Ajay Devgn , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Son of Sardaar 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD