Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा, अगर टेनिस खेलते तो किसे चुनते अपना डबल्स पार्टनर

Sports News, Suryakumar Yadav, MS Dhoni, All England Club, Wimbledon, Wimbledon 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jul 2025

Last updated on: Jul 11, 2025, 17:11 IST

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव हाल ही में अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट देखने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान खुलासा किया कि वह अपने डबल्स जोड़ीदार के तौर पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देखना पसंद करेंगे। 

सूर्यकुमार पहली बार विंबलडन देखने के लिए पहुंचे। वहां मौजूदगी से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। विंबलडन ने भी उनकी एक फोटो शेयर की और लिखा – "एसडब्ल्यू19 में रौनक लेकर आए सूर्यकुमार यादव! आपको यहां पाकर खुशी हुई।"

टेनिस के प्रति अपनी रुचि के बारे में सूर्यकुमार ने बताया, "मैं टीवी पर टेनिस बहुत देखता हूँ। सेंटर कोर्ट के माहौल के बारे में हमेशा सुना करता था, खासकर जब खिलाड़ी वहां प्रवेश करते हैं। अब इसे सामने से महसूस कर रहा हूं, यह बहुत ही खास अनुभव है।"

जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें किसी क्रिकेटर को टेनिस डबल्स (जोड़ी में खेला जाने वाला) पार्टनर चुनना हो, तो वे किसे चुनेंगे? इस पर उन्होंने कहा, "बिलकुल एमएस धोनी को। वह तेज हैं, सहनशक्ति बहुत ज्यादा है और मानसिक रूप से बेहद मजबूत हैं। 

और हाल ही में जब वे क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं, तो मैंने उन्हें कई बार टेनिस खेलते देखा है। इसलिए मेरी पहली पसंद वही होंगे।" अपने पहले विंबलडन दौरे के अनुभव पर सूर्यकुमार ने बताया, "मैं पहली बार यहां आया हूं और चाहता था कि सब कुछ एकदम सही हो।

सच कहूं तो मेरी पत्नी देविशा ने मेरी बहुत मदद की। वह पिछले तीन-चार दिनों से मेरे साथ रही है, इस शानदार टूर्नामेंट में क्या पहनना है, यह तय करने में मेरी मदद कर रही है। यहां इतनी बड़ी संख्या में लोग आए हैं, मैं भी उन्हीं में से एक हूं, और बस इस माहौल का हिस्सा बनना चाहता हूं।"

अपने पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी के बारे में उन्होंने कहा, "मैं खासतौर पर नोवाक जोकोविच को देखने आया हूं। मैं लंबे समय से उन्हें फॉलो कर रहा हूं। उनकी किताब ‘सर्व टू विन’ भी पढ़ी है, जिसने मुझे बहुत प्रेरित किया। उम्र को देखते हुए मैंने थोड़ी देर से इंटरनेशनल क्रिकेट शुरू किया, लेकिन उनकी संघर्ष की कहानी से मैं खुद को जोड़ पाता हूं। 

जिस तरह वे लगातार आगे बढ़ते रहते हैं, वह कमाल है।" उन्होंने यह भी बताया कि अगर विंबलडन की बात करें तो पीट सम्प्रास और रोजर फेडरर उनके पसंदीदा रहे हैं। उन्होंने कहा, "जब ये खिलाड़ी कोर्ट पर आते थे तो भीड़ झूम उठती थी। लेकिन मेरे ऑल-टाइम फेवरेट नोवाक जोकोविच ही हैं। 

अभी के समय में मुझे कार्लोस अल्काराज बहुत पसंद हैं, वह कोर्ट पर जैसे तूफान की तरह खेलते हैं।" क्रिकेट और टेनिस की समानता पर सूर्यकुमार ने कहा, "क्रिकेट और टॉप लेवल टेनिस में बहुत सी समानताएं हैं। दोनों खेलों में मानसिक मजबूती और सहनशक्ति बहुत ज़रूरी होती है। क्रिकेट में हमें बार-बार 20-25 मीटर दौड़ना होता है, और टेनिस में भी कुछ ऐसा ही होता है। इसलिए दोनों में मानसिक ताकत और स्टेमिना सबसे अहम पहलू हैं।"

 

Tags: Sports News , Suryakumar Yadav , MS Dhoni , All England Club , Wimbledon , Wimbledon 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD