Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार ने जिले के 155 परिवारों का 1 करोड़ 84 लाख से ज्यादा कर्ज माफ किया - डा. राज कुमार चब्बेवाल

डा. चब्बेवाल और विधायक इशांक कुमार ने हलके के परिवारों को कर्ज माफी के सर्टीफिकेट बांटे

Raj Kumar Chabbewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Ishank Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 09 Jul 2025

Last updated on: Jul 10, 2025, 16:21 IST

होशियारपुर से लोक सभा मैंबर डा. राज कुमार चब्बेवाल और विधान सभा हलका चब्बेवाल से विधायक डा. इशांक कुमार चब्बेवाल की तरफ से आज हलका चब्बेवाल के जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों से संबंधित परिवारों को कर्ज माफी के सर्टीफिकेट बांटे गए। इन परिवारों का पंजाब सरकार की तरफ से कर्ज माफ किया गया है। 

डा. राज कुमार चब्बेवाल और डा. इशांक कुमार चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब के मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य के गरीब और पिछड़े वर्गों को बड़ी राहत देते हुए 67.84 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया है, इसके तहत जिला होशियारपुर में 155 परिवारों का 1 करोड़ 84 लाख 37,150 रुपए का कर्ज माफ हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला होशियारपुर में 155 परिवारों का कर्ज माफ करके पंजाब सरकार की तरफ से गरीब परिवारों को बड़ी राहत प्रदान की गई है। 

डा. चब्बेवाल ने आगे कहा कि यह प्रयास पंजाब सरकार द्वारा गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए एक बड़ा कदम है, ताकि कोई भी आर्थिक तंगी के कारण पीछे न रह जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग का बराबर विकास करवा रही है और जो भी नीतियां बनाकर जमीनी स्तर पर लागू की जा रही है उनका पूरा लाभ सभी को मिल रहा है।'

डा. चब्बेवाल ने कहा कि जब सभी वर्गों का बराबर विकास होगा तब ही राज्य विकास के मामले में तेजी से आगे बढेगा। इस मौके डा. इशांक कुमार चब्बेवाल ने कहा कि विधान सभा हलका चब्बेवाल में जिन परिवारों को राहत दी गई है वह पिछले कई सालों से इस कर्ज के कारण मानसिक प्रेशानी से निकल रहे थे लेकिन अब पंजाब सरकार ने इन परिवारों की प्रेशानी को दूर करते हुए जीवन में आगे बढने का मौका प्रदान किया है। 

उन्होंने कहा कि चब्बेवाल हलके में लगातार विकास के कार्य जारी है और आने वाले समय में कई और प्रोजेक्ट हलके के लिए पंजाब सरकार की तरफ से दिए जा रहे है और हमारा एक ही मकसद है कि चब्बेवाल हलके को विकास के मामले में पंजाब का नंबर एक हलका बनाया जाए। इस मौके पहुंचे हुए परिवारों की तरफ से पंजाब सरकार के मुखय मंत्री भगवंत सिंह मान, खजाना मंत्री हरपाल सिंह चीमा, लोक सभा मैंबर डा. राज कुमार चब्बेवाल, विधायक डा. इशांक कुमार चब्बेवाल का धंन्यबाद किया गया।

 

Tags: Raj Kumar Chabbewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Ishank Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD