Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'धड़क 2' का रोमांटिक पोस्टर जारी, शुक्रवार को आएगा ट्रेलर!

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Dhadak 2, Tripti Dimri, Siddhant Chaturvedi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Jul 2025

Last updated on: Jul 10, 2025, 14:10 IST

फिल्म निर्माता करण जौहर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म "धड़क 2" का नया पोस्टर साझा किया। निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर धड़क-2 का पोस्टर शेयर किया, जिसमें अभिनेत्री तृप्ति डिमरी और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। पोस्टर में, दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं, जिससे इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल के लिए उत्सुकता बढ़ गई है। 

जहां सिद्धांत आंखें बंद किए हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं तृप्ति उन्हें प्यार से निहार रही हैं और दोनों एक-दूसरे के सिर को छूते हुए पोज दे रहे हैं। पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "दो दिल एक धड़क, धड़क-2 का ट्रेलर शुक्रवार को आएगा।" फिल्म सिनेमाघरों में 1 अगस्त को रिलीज होगी।

फैंस को ये पोस्ट काफी पसंद आ रहा है, यूजर्स उन्हें कमेंट करके 'हार्ट', 'फायर' जैसे इमोजी भेज रहे हैं। 8 जुलाई को, सिद्धांत चतुर्वेदी ने 'धड़क-2' के साउंडट्रैक में शामिल होने वाले कुछ रोमांचक पार्ट्स की लिस्ट जारी की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "शैलेंद्र की एक कविता। भगत सिंह का एक दोहा। किशोर कुमार की आवाज। थॉमस जेफरसन के शब्द। 

थोड़ा सा शाहरुख खान। और बुडापेस्ट में किया गया ऑर्केस्ट्रेशन।" सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अभिनीत 'धड़क 2' का निर्देशन शाज़िया इकबाल ने किया है। यह फिल्म 2018 की फिल्म 'धड़क' की सीक्वल है, जिसमें ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में थे।

फिल्म निर्माण से धर्मा प्रोडक्शंस, जी स्टूडियोज और क्लाउड 9 पिक्चर्स के बैनर तले करण जौहर, हीरू जौहर, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा, उमेश बंसल, मीनू अरोड़ा और अदार पूनावाला जुड़े हुए हैं। सिद्धांत और तृप्ति के साथ, आगामी फिल्म में विपिन शर्मा, मंजिरी पुपाला, दीक्षा जोशी, प्रियांक तिवारी, अमित जाट, मयंक खन्ना और अश्वंत लोधी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'धड़क 2' फिल्म 1 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सिद्धांत चतुर्वेदी को आखिरी बार 'युधरा' में देखा गया था, जहां उन्होंने सार्थक खुराना और मालविका मोहनन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था। दूसरी ओर, तृप्ति डिमरी को हाल ही में कार्तिक आर्यन-स्टारर हॉरर-कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' में देखा गया था।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Dhadak 2 , Tripti Dimri , Siddhant Chaturvedi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD