Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा ने राहुल गांधी के बिहार दौरे को बताया ‘पिकनिक’, कांग्रेस का पलटवार

Rahul Gandhi, Tejashwi Yadav, Bihar Bandh, Bihar Bandh News, Bihar Bandh News Today, RJD, Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 09 Jul 2025

Last updated on: Jul 10, 2025, 13:50 IST

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पटना दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के आरोपों पर निशाना साधा और उनकी तुलना पिकनिक मनाने वालों से की। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि वे बिहार में पिकनिक मनाने आए थे।

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी के दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा, "राहुल गांधी पिकनिक मनाने आए थे। बिहार की समस्या से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है। राहुल गांधी के नेतृत्व में जब कांग्रेस पार्टी ने 99 सीटें जीती थीं तो उनको लगा कि पूरा देश जीत लिया। 

मैं इतना ही कहूंगा कि लोकतंत्र है और यहां जनता का आशीर्वाद चाहिए। गांधी परिवार का राजतंत्र खत्म हो गया है और लोकतंत्र में जनता सरकार तय करती है।" वहीं, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "ऐसा कहा जाता है कि जब सड़कें सूनी हो जाती हैं तो संसद आवारा हो जाता है। 

इसलिए लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरना जरूरी है।" लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ 'बिहार बंद' विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी और राजद के नेतृत्व में बिहार बंद का आह्वान किया गया, जो संविधान विरोधी कृत्य है। 

'बिहार बंद' संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का भी अपमान है। जब विपक्ष चुनाव हारता है तो वे इस तरह के बहाने बनाते हैं। लोकसभा चुनाव में भी संविधान और आरक्षण खत्म करने जैसे झूठ से भरे दावों का गुब्बारा फुलाया गया था, लेकिन जनता ने उसकी हवा निकाल दी। विपक्ष बिहार में चारों खाने चित होने वाला है।"

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बिहार में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "बिहार में कोई भी कुछ कर ले, लेकिन एक बार फिर एनडीए सरकार वहां बनेगी।"

 

Tags: Rahul Gandhi , Tejashwi Yadav , Bihar Bandh , Bihar Bandh News , Bihar Bandh News Today , RJD , Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD