Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

'वॉर 2' में ऋतिक संग काम करना 'अविस्मरणीय' रहा : कियारा आडवाणी

Kiara Advani, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, War 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Jul 2025

Last updated on: Jul 10, 2025, 13:34 IST

अभिनेत्री कियारा आडवाणी 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। अभिनेत्री ने 'ग्रीक गॉड' के साथ काम करने के अनुभव को "अविस्मरणीय" बताया। कियारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का अनुभव शानदार और कभी न भूल पाने वाला रहा।"

अपनी अगली फिल्म के लिए उत्साह जताते हुए कियारा ने कहा, "आदि सर और अयान के साथ ही पूरी शानदार टीम के साथ काम करने का अनुभव भी काफी उत्साह भरा रहा, हम 'वॉर 2' के एक्शन और रोमांच को दुनिया के सामने पेश करने के लिए उत्साहित हैं और बेसब्री से इंतजार है।" इसी के साथ ही मंगलवार को ऋतिक ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के साथ मोस्ट अवेटेड सीक्वल की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की थी।

कियारा की तारीफ करते हुए ऋतिक ने लिखा, "कियारा आडवाणी, मैं दुनिया को आपका विलेन का रोल दिखाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। आपके साथ स्क्रीन साझा करना शानदार रहा है।" फिल्म में कियारा और ऋतिक की मुख्य ऑन-स्क्रीन जोड़ी है।

'सुपर 30' अभिनेता ने अपने नोट में लिखा, " 'कैमरा बंद होने पर #वार2 के लिए मिली-जुली भावनाएं, 149 दिनों की अथक दौड़-भाग, एक्शन, डांस, खून-पसीना, चोटें... और यह सब इसके काबिल था!" उन्होंने लिखा था, "एनटीआर सर, आपके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं अयान की सिनेमैटिक फिल्म को देखने का इंतजार नहीं कर सकता!! 

वॉर 2 की पूरी कास्ट और क्रू को, अपनी प्रतिभा साझा करने और हर एक दिन अपना सब कुछ देने के लिए धन्यवाद।'' ऋतिक ने लिखा कि कबीर को रैप-अप कहना हमेशा थोड़ा दुखद होता है, सामान्य महसूस करने में कुछ दिन लगेंगे। अब 14 अगस्त 2025 को आप सभी के सामने अपनी फिल्म पेश करने की यात्रा पर।"

इससे पहले, "वॉर 2 से कियारा की कुछ झलकियां सामने आई थीं, जिसके बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'वॉर 2' इसी साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Kiara Advani , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , War 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD