Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

'तन्वी द ग्रेट' अनुपम खेर के दिल के बेहद करीब : करण टैकर

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Karan Tacker, Tanvi the Great
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Jul 2025

Last updated on: Jul 10, 2025, 13:32 IST

अभिनेता करण टैकर इन दिनों आने वाली फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह कैप्टन समर रैना का किरदार निभाते नजर आएंगे। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए फिल्म के निर्देशक अनुपम खेर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अनुपम को 'एक सज्जन और मेहनती इंसान' बताया। 

करण टैकर ने कहा कि फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' एक 21 साल की लड़की की कहानी है, जो ऑटिज्म स्पेक्ट्रम से पीड़ित है। उन्होंने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि लोग इसे देखेंगे। मैंने 'तन्वी द ग्रेट' की शूटिंग पिछले साल की थी... यह एक बहुत ही सुंदर फिल्म है।"

अभिनेता ने बताया कि वह अनुपम खेर के लिए इतने खुश क्यों है। करण ने कहा, "मैं अनुपम सर से बार-बार कहता रहता हूं कि मैं आपके लिए बहुत खुश हूं, क्योंकि मुझे पता है कि यह कहानी और स्क्रिप्ट आपके दिल के कितने करीब है और आपने इसे कितने प्यार से बनाया है।"

उन्होंने कहा, "अनुपम खेर बहुत ही प्यारे और अच्छे इंसान हैं। वह बहुत मेहनती हैं, इसलिए वह आज इस मुकाम पर हैं।" अनुपम खेर ने 'तन्वी द ग्रेट' के जरिए 23 साल के बाद डायरेक्शन की दुनिया में वापसी की। साल 2005 में आई फिल्म 'ओम जय जगदीश' के बाद उन्होंने किसी भी फिल्म को डायरेक्ट नहीं किया था।

'तन्वी द ग्रेट' की कहानी तन्वी नाम की लड़की के बारे में है, जो ऑटिज्म स्पेक्ट्रम पर है। बता दें कि ऑटिज्म स्पेक्ट्रम दिमाग के विकास से जुड़ी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति का बोलने, समझने, सोचने और दूसरों से जुड़ने का तरीका अलग होता है।

कहानी में तन्वी की प्रेरणा उसके दिवंगत पिता, कैप्टन समर रैना होते हैं, जो भारतीय सेना के अफसर थे और सियाचिन ग्लेशियर पर तिरंगा फहराने का सपना देखते थे। तन्वी ठान लेती है कि वह अपने पिता के कदमों पर चलेगी और सेना में शामिल होकर उनके इस सपने को पूरा करेगी।

फिल्म में अनुपम खेर कर्नल प्रताप रैना का किरदार निभा रहे हैं। एक्ट्रेस शुभांगी दत्त फिल्म में तन्वी का रोल कर रही हैं। इनके अलावा, फिल्म में जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी, और बोमन ईरानी जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Karan Tacker , Tanvi the Great

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD