Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

वॉर-2 की शूटिंग पूरी, ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया के जरिए जताया सबका आभार

Hrithik Roshan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, War 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Jul 2025

Last updated on: Jul 09, 2025, 13:26 IST

ऋतिक रोशन ने 'वॉर- 2' की शूटिंग पूरी कर ली। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद अभिनेता ने इसकी कास्ट के साथ केक काटते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ केक काटते हुए एक तस्वीर शेयर की।

उन्होंने 'वॉर 2' यात्रा को याद करते हुए एक नोट भी लिखा। 'कैमरा बंद होने पर #वार2 के लिए मिली-जुली भावनाएं, 149 दिनों की अथक दौड़भाग, एक्शन, डांस, खून-पसीना, चोटें... और यह सब इसके लायक था!' जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए, उन्होंने आगे लिखा, "एनटीआर सर आपके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। 

कियारा आडवाणी मैं दुनिया को आपका विलेन का रोल दिखाने के लिए बहुत उत्साहित हूं, आपके साथ स्क्रीन साझा करना शानदार रहा है।" 'कृष' अभिनेता ने आगे कहा कि उन्हें सामान्य महसूस करने में कुछ दिन लगेंगे। ऋतिक ने बताया, "मैं अयान की सिनेमैटिक फिल्म को देखने का इंतजार नहीं कर सकता!! 

वॉर 2 की पूरी कास्ट और क्रू को, अपनी प्रतिभा साझा करने और हर एक दिन अपना सब कुछ देने के लिए धन्यवाद।'' ऋतिक ने आगे लिखा, ''आखिर में, कबीर को रैप-अप कहना हमेशा थोड़ा दुखद होता है, सामान्य महसूस करने में कुछ दिन लगेंगे। अब 14 अगस्त, 2025 को आप सभी के सामने अपनी फिल्म पेश करने की यात्रा पर।"

इसके अलावा, जूनियर एनटीआर ने भी सह-कलाकार ऋतिक को एक पावर हाउस बताया। एक बड़े सरप्राइज का जिक्र करते हुए, 'आरआरआर' अभिनेता ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर लिखा, "और वॉर2 की शूटिंग पूरी हुई! इससे बहुत कुछ सीखने को मिला। ऋतिक सर के साथ सेट पर रहना हमेशा शानदार होता है। 

उनकी ऊर्जा की मैं हमेशा से प्रशंसा करता रहा हूं।वॉर 2 की इस यात्रा में मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है, अयान अद्भुत रहे हैं, उन्होंने दर्शकों के लिए एक बड़े सरप्राइज पैकेज के लिए मंच तैयार किया है. पूरी यशराज फिल्म्स टीम और हमारे सभी क्रू को प्यार और प्रयास के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"

Hrithik Roshan

 

Tags: Hrithik Roshan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , War 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD