Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

एक-दूसरे को 'भोला' और 'गुरु' कहकर बुलाते थे सुनील दत्त-किशोर कुमार, संजय दत्त ने सुनाया 'पड़ोसन' से जुड़ा किस्सा

Sanjay Dutt, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 17:02 IST

दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त और किशोर कुमार के बीच दोस्ती का गहरा रिश्ता था। अभिनेता संजय दत्त ने अपने पिता सुनील दत्त और मशहूर गायक की दोस्ती से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया, जो साल 1968 में आई फिल्म 'पड़ोसन' से भी जुड़ा है। 

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में संजय ने फिल्म 'पड़ोसन' के सेट की यादें ताजा कीं। अभिनेता ने बताया कि सुनील दत्त और किशोर कुमार की दोस्ती इतनी गहरी थी कि वे एक-दूसरे को 'गुरु' और 'भोला' कहकर बुलाते थे। 

दोनों ने साथ में संगीत सीखने की भी शुरुआत की थी। 'पड़ोसन' के सेट पर माहौल हमेशा हंसी-मजाक और रचनात्मकता से भरा रहता था। संजय ने बताया, " 'पड़ोसन' के सेट पर हर कोई सीन को लेकर चर्चा करता था और फिर शूटिंग के दौरान माहौल काफी हल्का हो जाया करता था। 

वहां के माहौल में एक तरह की ताजगी हुआ करती थी। यह एक तरह का पागलपन था।" उन्होंने एक मजेदार वाकया साझा करते हुए बताया, "एक बार किशोर दा सेट पर आए और सीन पढ़ने के बाद उन्होंने मेरे पिता से कहा, 'पैकअप करो।' मेरे पिता हैरान रह गए कि पैकअप क्यों? किशोर दा ने कहा, 'कल सुबह मिलते हैं।' 

उस रात किशोर दा ने एक गाना रिकॉर्ड किया और अगली सुबह सेट पर आए। उन्होंने बताया कि अब सीन में डायलॉग्स की जगह यह गाना होगा। यही गाना बाद में 'पड़ोसन' का हिस्सा बना और बेहद लोकप्रिय हुआ।" ये गाना था 'एक चतुर नार।' साल 1968 में रिलीज हुई फिल्म 'पड़ोसन' का निर्देशन ज्योति स्वरुप ने किया था, जिसमें सुनील दत्त, किशोर कुमार के साथ सायरा बानो, महमूद, ओम प्रकाश, आगा, राज किशोर के साथ अन्य मंझे हुए सितारे अहम भूमिकाओं में थे।

इस रॉम कॉम को कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला और दशकों बाद 13 सितंबर 2024 को इसे री रीलीज किया गया। भारत के कई सिनेमाघरों में एक बार फिर रिलीज हुई तो दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला। ये एक गांव के साधारण व्यक्ति 'भोला' (सुनील दत्त) की कहानी थी, जिसे अपनी पड़ोसन 'बिंदु' (सायरा बानो) से प्रेम हो जाता है और उसे रिझाने के लिए वो अपने दोस्तों की मदद लेता है।

 

Tags: Sanjay Dutt , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD