Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

बिहार : 7468 एएनएम को नियुक्ति पत्र, सीएम नीतीश ने निष्ठा से काम करने की जताई उम्मीद

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 07 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 16:48 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में 'संवाद' कार्यक्रम के दौरान 7,468 नई नियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने नई एएनएम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे भरोसा है कि सभी नवनियुक्त कर्मचारी पूरी ईमानदारी और लगन से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगी। 

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और नियुक्ति पत्र पाने वाली एएनएम मौजूद थीं। इस मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हम बिहार के युवाओं को 30 लाख नौकरियां देने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं और इस लक्ष्य को जल्द हासिल कर लेंगे। 

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का मतलब है 'रोजगार ही रोजगार'। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 7468 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एएनएम) को नियुक्ति प्रमाण-पत्र वितरित किए हैं। यह नियुक्ति महिला सशक्तिकरण की भी एक अप्रतिम मिसाल है। 

इससे हजारों परिवारों के जीवन में एक बदलाव आएगा। नारीशक्ति को सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का भाव-बोध भी पैदा होगा। सभी नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (नर्स) को शुभकामनाएं देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि आप सभी पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे जिससे मरीजों को लाभ होगा।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अभी और नियुक्तियां की जानी हैं। खाली पदों को भरने का लगातार काम चल रहा है। उल्लेखनीय है कि इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना है, उससे पहले सरकार ने अधिक से अधिक नियुक्ति पत्र बांटने की योजना बनाई है।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD