Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'किल' के एक साल पूरे, राघव जुयाल बोले- 'इस फिल्म ने डराया, फिर...'

 Bollywood, Raghav Juyal, Raghav Juyal Kill, Raghav Juyal Movies, Raghav Juyal Movies 2025, Raghav Juyal Kill Movie, Kill, Kill Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Jul 2025

Last updated on: Jul 05, 2025, 17:12 IST

एक्टर और डांसर राघव जुयाल की एक्शन फिल्म 'किल' के रिलीज को एक साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म में राघव खलनायक की भूमिका में थे। फिल्म में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। एक्टर ने बताया कि इस फिल्म ने उन्हें अभिनय से प्यार करने का मौका दिया।

फिल्म में राघव के शानदार अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। 'किल' में राघव का किरदार उनके पिछले प्रोजेक्ट से बिल्कुल अलग था। उनका शांत, डरावना और रहस्य से भरा एक्टिंग स्किल दर्शकों के लिए नया अनुभव था। राघव ने किरदार के बारे में बताया, "'किल' ने मुझे एक नया मौका दिया। 

इस किरदार ने मुझे डराया, लेकिन मुझे अभिनय से फिर से प्यार करने का मौका दिया।" 'किल' ने राघव को एक अभिनेता के रूप में अपनी सीमाओं को तोड़ने का मौका दिया। इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का ध्यान खींचा, बल्कि फिल्म निर्माताओं को भी राघव की प्रतिभा पर गौर करने के लिए मजबूर किया। 

राघव पहले अपनी कॉमेडी और डांस से हंसाते थे, उन्होंने इस बार अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। राघव के लिए यह फिल्म सिर्फ एक नया रास्ता चुनने की बात नहीं थी, बल्कि अपने अभिनय के दायरे को विस्तार देने का मौका था। 

इसने उन्हें नए और चुनौतीपूर्ण किरदारों को आजमाने की प्रेरणा दी। राघव ने फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने जीवन के बेफिक्र अंदाज को भी याद किया। उन्होंने बताया कि 'किल' उनके लिए निजी और पेशेवर दोनों तरह से एक महत्वपूर्ण मोड़ था।

इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए राघव ने 'किल' के बिहाइंड द सीन वीडियो को पोस्ट किया। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "किल के एक साल पूरे।" वर्कफ्रंट की बात करें तो राघव जुयाल को स्लो स्पीड की शैली में उनके डांस और भारत में स्लो मोशन वॉक के लिए जाना जाता है।

वह डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 3' में एक प्रतियोगी और फाइनलिस्ट होने और 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 2' जैसे शोज में उनकी टीम की प्रस्तुति से लोकप्रिय हुए थे। उन्होंने साल 2014 में चारुदत्त आचार्य के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा 'सोनाली केबल' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

 

Tags: Bollywood , Raghav Juyal , Raghav Juyal Kill , Raghav Juyal Movies , Raghav Juyal Movies 2025 , Raghav Juyal Kill Movie , Kill , Kill Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD