Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

"मेट्रो... इन दिनों" पब्लिक रिएक्शन : सेकंड हाफ ने जीता दिल, कहीं-कहीं धीमी पड़ी फिल्म

Sara Ali Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Anurag Basu, Aditya Roy Kapur, Review
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Jul 2025

Last updated on: Jul 05, 2025, 12:26 IST

फिल्म निर्माता अनुराग बसु की मोस्ट अवेटेड फिल्म "मेट्रो… इन दिनों" शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के दिलचस्प ट्रेलर और दिल को छू लेने वाले गानों ने खूब चर्चा बटोरी थी, और अब जब यह फिल्म स्क्रीन पर आ गई है, तो लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। दर्शकों ने कलाकारों के दमदार अभिनय और फिल्म में मौजूद भावनात्मक गहराई को सराहा, तो वहीं कुछ को लगा कि कुछ हिस्सों में फिल्म थोड़ी धीमी पड़ जाती है। कई दर्शकों ने आज के दौर की कहानी कहने के तरीके और दमदार परफॉर्मेंस के लिए भी फिल्म की तारीफ की।

एक दर्शक ने आईएएनएस को बताया, "मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई। हालांकि फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी थी, लेकिन इसका सेकंड हाफ बहुत अच्छा था।" उन्होंने अनुराग बसु की तारीफ करते हुए बताया, "अनुराग बसु का निर्देशन हमेशा की तरह कमाल का है। कोंकणा सेन और पंकज त्रिपाठी मेरे मनपसंद थे। वहीं, सारा अली खान और आदित्य रॉय ने भी शानदार अभिनय किया है। 

आजकल के जेन-जी कपल्स को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।"एक और दर्शक ने कहा, "फिल्म अच्छी थी, इंटरवल के बाद मुझे फिल्म बहुत पसंद आई। वहीं, आदित्य रॉय कपूर ने तो मुझे 'ये जवानी है दीवानी' के दिनों की याद दिला दी। फिल्म में हमें सिंगर के.के. की याद आई, लेकिन प्रीतम ने भी गानों पर शानदार काम किया है। मुझे लगता है कि लोगों को इसे एक मौका देना चाहिए—खासकर दूसरे हाफ के लिए।

"हालांकि फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही। कुछ दर्शकों को लगा कि फिल्म और भी अच्छी हो सकती थी। एक दर्शक ने कहा, "यह थोड़ी खिंची हुई लगी। मैं तकनीकी विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन एडिटिंग और अच्छे से हो सकती थी।"कई लोगों ने फिल्म के संगीत और कहानी कहने के अंदाज की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "यह एक बहुत ही खूबसूरत फिल्म है जिसकी कहानी अच्छी है। 

अनुराग बसु ने इसे बहुत अच्छे से निर्देशित किया है। साथ ही प्रीतम का संगीत लाजवाब है। 'लाइफ इन ए... मेट्रो' की तरह, इसमें भी खूबसूरत गाने और कहानी है।""मेट्रो… इन दिनो" में अली फजल, फातिमा सना शेख, सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। अनुराग बसु द्वारा लिखित और निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा, बसु की 2007 में रिलीज हुई फिल्म "लाइफ इन ए... मेट्रो" का आध्यात्मिक सीक्वल है।

 

Tags: Sara Ali Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Anurag Basu , Aditya Roy Kapur , Review

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD