Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सुभाष घई को आमिर खान का 'एक फैसला' आ गया रास, जमकर की तारीफ

Aamir Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Subhash Ghai, Sitaare Zameen Par’
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Jul 2025

Last updated on: Jul 04, 2025, 14:16 IST

अभिनेता आमिर खान सितारे जमीन पर को लेकर सुर्खियों में हैं। 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' में भी इसकी स्क्रीनिंग होगी। मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अदाकार की एक खास बात सुभाष घई के दिल को छू गई है और उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म पर इसकी जमकर तारीफ भी की है।

सुभाष घई ने अपने इंस्टाग्राम पर आमिर की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की पूरी कास्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "प्रिय आमिर, आपने अपनी फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा को नई दिशा दी है। मुझे इस बात की खुशी है कि आपने अपनी फिल्म को सिनेमा में रिलीज किया और इसे छह महीने तक छोटे पर्दे पर न दिखाने का संकल्प लिया है। सभी भारतीय एग्जिबिटर्स (प्रदर्शकों) ने आपको बेखौफ फिल्म मेकर बताया है क्योंकि आपने थियेट्रिकल बिजनेस को बचाने का काम किया है और दर्शकों को बड़े पर्दे की अहमियत समझाई है।"

बता दें, आमिर खान अभिनीत फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज न करने का फैसला किया है। वहीं, मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने उनके इस फैसले की सराहना की है, जिसके बाद आमिर खान प्रोडक्शंस ने आभार व्यक्त किया।आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एमएआई के बयान को शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "अत्यधिक प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं।" जिसके रिप्लाई में एमएआई के अध्यक्ष कमल ज्ञानचंदानी ने कहा, "आमिर खान हमेशा से ही ऐसे फिल्म निर्माता रहे हैं जो दर्शकों को प्राथमिकता देते हैं।

 'सितारे जमीन पर' को सिनेमाघरों में रिलीज करने और सिनेमाघरों के साथ फिर से खड़े होने के लिए धन्यवाद।20 जून को रिलीज हुई 'सितारे जमीन पर' का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है और इसका निर्माण आमिर खान ने किया है, साथ ही अपर्णा पुरोहित और रवि भागचंद भी इसमें शामिल हैं। फिल्म 2007 की क्लासिक फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल बताई जा रही है, लेकिन इसमें एक नया मोड़ है। इस बार, आमिर खान ने फिल्म में 10 न्यूरोडायवर्जेंट टीनएजर को ट्रेस करने वाले बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई है।

 

Tags: Aamir Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Subhash Ghai , Sitaare Zameen Par

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD