Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 24 स्टेट ऑफ द आर्ट वोल्वो बसों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

हरित ऊर्जा क्षेत्र में देश के समक्ष आदर्श स्थापित करेगा हिमाचल: मुख्यमंत्री

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Dr Dhani Ram Shandil, Mukesh Agnihotri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोलन , 03 Jul 2025

Last updated on: Jul 03, 2025, 16:10 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को विश्व स्तरीय परिवहन सुविधाएं प्रदान करने और हिमाचल को ‘ग्रीन एनर्जी स्टेट’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री गत सायं सोलन के क्यारीघाट से 24 स्टेट ऑफ द आर्ट वोल्वो बसों को हरी झण्डी दिखाने के उपरांत एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम को और बेहतर बनाने के लिए गत दो वर्षों में प्रति वर्ष एक-एक हजार करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है ताकि लोगों को सुविधाजनक एवं आरामदायक परिवहन सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 500 डीजल बसें, 300 इलेक्ट्रिकल बसंे और लगभग 30 वोल्वो बसें क्रय की गई हैं। 

भविष्य में भी यातायात सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए 100 टैंपो ट्रेवलर खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम को हर माह 60 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाता है। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में रेलवे तथा वायु परिवहन सुविधाएं अधिक न होने के कारण प्रदेश को यातायात के लिए मुख्यतः सड़कों पर निर्भर रहना पड़ता है तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें लोगों की आवाजाही का मुख्य साधन है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और लोगों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम को और बेहतर बनाने के यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। राज्य में हाईड्रोजन चलित बसों को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य प्रगति पर है। 

उन्होंने कहा कि हरित ऊर्जा से परिपूर्ण हिमाचल न केवल देश के लिए आदर्श स्थापित करेगा बल्कि वैकल्पिक आय स्त्रोतों के साथ हिमाचल की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के भाव से कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि ग्रीन हिमाचल के दृष्टिकोण से प्रदेश में अधिक से अधिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे जिस पर 110 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इससे जहां हिमाचल का प्राकृतिक सौंदर्य बना रहेगा वहीं ग्रीन हिमाचल का सपना भी साकार होगा।

इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अपने 50 वर्ष पूरे किए हैं। निगम की यह बसें हिमाचल प्रदेश के लोगों की जीवन रेखाएं हैं जिसमें 4 से 5 लाख लोग प्रतिदिन सफर करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को निगम के साथ सहयोग करना चाहिए और अपना साथी बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गत दो वर्षों में प्रदेश सरकार ने डीजल की सवा दो सौ बसंे चलाई हैं। शीघ्र ही 250 नई बसें निगम के बेड़े में शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में सेवाएं दे रही हैं।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को गत दो वर्षों में कई वित्तीय लाभ प्रदान किए हैं। कर्मचारियों को ओ.पी.एस. तथा रूके हुए भत्तों का लाभ दिया गया है। प्रदेश में आवश्यकतानुसार नए बस अड्डों का निर्माण किया जा रहा है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वोल्वो की इन बसों के संचालन के उपरांत प्रदेश की आय में बढ़ौतरी होगी तथा स्थानीय लोगों व पर्यटकों को आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार, जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चतर सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन एवं उद्योग आर.डी. नजीम, हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल, डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति प्रो. राजेश्वर चंदेल, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Dr Dhani Ram Shandil , Mukesh Agnihotri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD