Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पांच साल बाद जब 'स्पेशल ऑप्स' के सेट पर आईं सैयामी खेर, कहा- ' लौट आई पुराने घर'

Saiyami Kher, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Jul 2025

Last updated on: Jul 02, 2025, 12:45 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सैयामी खेर इन दिनों 'स्पेशल ऑप्स सीजन 2' को लेकर चर्चा में हैं। यह साल 2020 में आए 'स्पेशल ऑप्स' का सीक्वल है। एक्ट्रेस ने पांच साल बाद 'स्पेशल ऑप्स' के सेट पर लौटने का अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा कि इतने समय बाद पुराने सेट पर लौटना उनके लिए घर लौटने जैसा था।

सैयामी खेर ने बताया कि जब वह पांच साल बाद फिर से 'स्पेशल ऑप्स' के सेट पर लौटीं, तो ऐसा लगा जैसे वह फिर से अपने पुराने घर में आ गई हों। पुराने साथी कलाकारों से मिलकर और अपने किरदार को दोबारा निभाकर सभी यादें वापस आ गईं। उन्होंने कहा, ''पांच साल बाद 'स्पेशल ऑप्स' के सेट पर लौटना मेरे लिए भावुक और यादगार था। मुझे पुराने सीन्स के शूट और टीम के साथ बिताए अच्छे पल सब याद आ गए।''

सैयामी ने आगे कहा, ''नीरज पांडे सर और के. के. मेनन के साथ दोबारा काम करना उनके लिए सीखने का बेहतरीन मौका रहा। दोनों ही अपनी कहानी कहने की कला में शानदार हैं, जिससे उन्हें और मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।''सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर जासूसी वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' के दूसरे पार्ट में सैयामी फिर से अपना पुराना किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं के.के. मेनन हिम्मत सिंह के रोल में नजर आएंगे।

इस सीजन में करण टैकर, विनय पाठक, मेहर विज, मुजम्मिल इब्राहिम, ताहिर राज भसीन और प्रकाश राज भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे।नीरज पांडे की यह वेब सीरीज 11 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। 'स्पेशल ऑप्स 2' की कहानी डिजिटल जंग की दुनिया पर आधारित है। यह एआई के गलत इस्तेमाल पर बनी सीरीज है, जो दिखाती है कि नई टेक्नोलॉजी जहां एक तरफ वरदान है, तो दूसरी तरफ यह कितनी खतरनाक भी है।

 

Tags: Saiyami Kher , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD