Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टांडा चिकित्सा महाविद्यालय एक साल में बनेगा प्रदेश का उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थानः सुखविंद्र सिंह सुक्खू

सर्जरी और जांच के लिए जीरो वेटिंग पीरियड पर दिया बल

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Yadvinder Goma,Kewal Singh Pathania, Sanjay Ratan, Sanjay Awasthi, Ashish Butail, Kamlesh Thakur, R S Bali, Raghubir Singh Bali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 01 Jul 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 17:26 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अगले एक वर्ष में कांगड़ा जिला के डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा को हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार देर सायं टांडा चिकित्सा महाविद्यालय के विभागाध्यक्षों और संकाय सदस्यों के साथ लगभग साढ़े तीन घंटे तक विभिन्न मामलों पर गहन विचार विमर्श किया। 

उन्होंने स्टाफ की आवश्यकताओं की समीक्षा की और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों को आधुनिक तकनीक से लैस करने के लिए 1,730 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, इससे लोगों को प्रदेश के भीतर ही उच्च गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी तथा ईलाज के लिए प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों के साथ संवाद के दौरान कहा कि उन्होंनेे आईजीएमसी शिमला में डॉक्टरों के साथ संवाद किया है। वह चाहते है कि टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र क्रांतिकारी बदलाव के दौर से गुजर रहा है तथा संवाद के दौरान आए सुझाव भविष्य की नीति नियोजन में सहायक साबित होंगे।

मुख्यमंत्री ने सर्जरी और डायग्नोस्टिक टेस्ट के लिए वेटिंग पीरियड को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में नए विभाग खोले जाएंगे और लोगों की सुविधा के लिए उच्च स्तरीय चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जाएंगे। 

इसके अलावा, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स, तकनीशियन और अन्य सहायक कर्मियों के पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जीएनएम सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी तथा टांडा मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।

श्री सुक्खू ने कहा कि पिछले अढ़ाई वर्षों के दौरान शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधारों के परिणामस्वरूप हिमाचल एनएएस-2025 सर्वेक्षण में 21वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंचा है। इसी तरह अब स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सुधार किए जा रहे हैं और आगामी महीनों में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। 

स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है तथा वर्तमान बजट में पर्याप्त धनराशि आवंटित की गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वर्तमान सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। 

इस दिशा में चमियाना अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी मशीन स्थापित की जा चुकी है तथा टांडा मेडिकल कॉलेज में भी शीघ्र रोबोटिक सर्जरी मशीन स्थापित की जाएगी। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने कहा कि  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कार्यकाल के दौरान टांडा मेडिकल कॉलेज में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। 

उन्होंने कहा कि पहली बार ओपन हार्ट सर्जरी तथा किडनी ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए हैं, जिससे अब मरीजों को प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की अभिनव पहल के कारण टांडा में जल्द ही रोबोटिक सर्जरी शुरू हो जाएगी, जिससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।

 इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रतन, संजय अवस्थी, आशीष बुटेल, कमलेश ठाकुर, मलेंदर राजन, नीरज नैयर, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, कांग्रेस नेता देवेन्द्र जग्गी, सुरेंद्र मनकोटिया, जीवन ठाकुर और सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Yadvinder Goma , Kewal Singh Pathania , Sanjay Ratan , Sanjay Awasthi , Ashish Butail , Kamlesh Thakur , R S Bali , Raghubir Singh Bali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD