Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें एलपीयू के मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्टूडेंट्स 'एडु- रेव्लोयूशन' के ज़रिए क्लासरूम की पढ़ाई को क्रिएटिव करियर में बदल रहे हैं आशिका जैन ने एस.आई.आर की प्रगति का लिया जायजा बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा सीमावर्ती डिफेंस डैम विवाद : गुलाब चंद कटारिया ने लिया संज्ञान, गृह व रक्षा मंत्रियों से करेंगे चर्चा भगवंत सिंह मान सरकार की एक और उपलब्धि : माँ-बेटियों सम्मान योजना शुरू वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां : जी. किशन रेड्डी अमरनाथ यात्रा से पहले तवी आरती और लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण सार्वजनिक सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाया : भजनलाल शर्मा फीफा वर्ल्ड कप : हैरी केन ने दागे 2 गोल, इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई विंबलडन : स्लोआना सिएरा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ विंबलडन : यानिक सिनर ने नूनो बोर्जेस को हराकर इटैलियन ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड तोड़ा विंबलडन : आर्यना सबालेंका ने मैककार्टनी केसलर को हराया, तीसरे दौर में ओस्टापेंको से होगा सामना सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने विभागों से लक्ष्य हासिल करने के लिए राजस्व जुटाने पर ध्यान देने को कहा सीएम माणिक साहा और नितिन गडकरी ने हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की एयर मार्शल पी.वी, शिवानंद ने दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान का पदभार ग्रहण किया एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने 01 जुलाई 2026 को दक्षिणी वायु कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर कमान संभाली डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईआईपीए में लोक प्रशासन में 52वें एपीपीपीए के नए स्वरूप का उद्घाटन किया जेपी नड्डा ने दिल्ली में डेंगू को लेकर तैयारियों पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की सी. पी. राधाकृष्णन् ने आईसीएआई के 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस समारोह को संबोधित किया 'मांवां-धियां सत्कार योजना' के शुभारंभ पर माताओं एवं बहनों में भारी उत्साह : विधायक जीवनजोत कौर

 

सीजीसी लांडरां द्वारा एफडीपी का आयोजन किया गया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 01 Jul 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 17:11 IST

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज़ (सीजीसी), लांडरां ने सफलतापूर्वक पाँच दिवसीय ऑफलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का आयोजन किया, जिसका शीर्षक था,“ए रोडमैप फॉर होलिस्टिक, मल्टीडिसकीप्लीनरी और फ्यूचर रेडी हायर एजुकेशन"। यह कार्यक्रम विशेष रूप से नए नियुक्त फैकल्टी मेंबर्स के लिए तैयार किया गया था। 

इस एफडीपी का उद्देश्य नए शिक्षकों को संस्थान की शैक्षणिक दृष्टि के अनुरूप तैयार करना था, साथ ही उन्हें शिक्षण शास्त्र, रिसर्च, एडमिनिस्ट्रेशन और पर्सनल डेवलपमेंट में सक्षम बनाना था ताकि वे उच्च शिक्षा की बदलती आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। उद्घाटन समारोह की शोभा सीजीसी लांडरां के प्रेसिडेंट रश्पाल सिंह धालीवाल और चीफ गेस्ट श्री राजीव भार्गव ने बढ़ाई। 

इनका स्वागत डॉ. राजदीप सिंह, कैम्पस डायरेक्टर, डॉ. रमनदीप सैनी, डायरेक्टर प्रिंसिपल, सीबीएसए, सीजीसी लांडरां, तथा फैकल्टी मेंबर्स द्वारा किया गया।एफडीपी के पहले दिन की शुरुआत डॉ. जगतार सिंह खाटरा, डायरेक्टर एकेडमिक्स, सीजीसी द्वारा लिए गए अकादमिक पॉलिसीज़ पर आधारित थी। 

इसके बाद डिपार्टमेंटल फंक्शन्स पर डॉ. गगनदीप भुल्लर ,डीन स्टूडेंट वेलफेयर, मेजर एच.एस. औलख, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन और डॉ. विवेक शर्मा , रजिस्ट्रार, सीजीसी, द्वारा सेशन आयोजित किए गए। पहले दिन का समापन प्रोफेशनल शिष्टाचार और टीम-बिल्डिंग गतिविधियों के मॉड्यूल के साथ हुआ। 

दूसरे दिन का फोकस इंस्टीटूशनल क्वालिटी और पर्सनल वेल बीइंग पर रहा। इसमें इंटरनेशनल अफेयर और इंटरनल क्वालिटी आश्वासन (आईक्यूएसी) पर डॉ. हरसिमरन कौर, डीन, आईक्यूएसी, सीजीसी द्वारा सेशन लिया गया। इसके बाद तनाव और क्रोध प्रबंधन, रिसर्च लेखन, पेटेंट फाइलिंग, स्टार्ट-अप मेंटरिंग और मानव संसाधन (एचआर) कार्यों पर सीजीसी लांडरां के डायरेक्टर एचआर द्वारा सेशन आयोजित किए गए। 

तीसरे दिन का विषय ऐकडेमिक एकसेलेन्स रहा, जिसमें अक्क्रेडिटशन, आईसीटी टूल्स, सोशल मीडिया का जिम्मेदाराना उपयोग, शिक्षण योजना और मूल्यांकन तथा एनवायर्नमेंटल जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। चौथे दिन लीडरशिप एक्सीलेंस, शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग और डॉ. रमनदीप सैनी द्वारा इमोशनल इंटेलिजेंस और टाइम मैनेजमेंट पर सेशन आयोजित किए गए। 

दिन का समापन आईपीआर योगा पर आधारित सेशंस के साथ हुआ। अंतिम दिन में टीमवर्क, कॉर्पोरेट रिसोर्स मैनेजमेंट, ईआरपी एप्लिकेशन और ग्रांट प्रपोजल राइटिंग पर उपयोगी सेशन शामिल थे।कार्यक्रम के समापन सेशन में डॉ. राजदीप सिंह, कैम्पस डायरेक्टर, बरिंदर साहनी, डायरेक्टर एचआर और डॉ. रमनदीप सैनी, डायरेक्टर प्रिंसिपल, सीबीएसए, की उपस्थिति रही। 

इस अवसर पर प्रतिभागियों ने इस समृद्ध अनुभव पर अपने विचार साझा किए। यह एफडीपी अकादिमक ओरिएंटेशन, सहकर्मी शिक्षण और प्रोफेशनल डेवलपमेंट के लिए एक बहुमूल्य मंच सिद्ध हुआ, जिसने एक प्रतिबद्ध, सक्षम और भविष्य के लिए तैयार फैकल्टी के लिए मजबूत आधार प्रदान किया।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD