Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

बर्थडे स्पेशल: जेल में काटी रातें तो महेश भट्ट संग जुड़ा नाम, फिल्मी है रिया की कहानी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Rhea Chakraborty
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jun 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 16:04 IST

1 जुलाई, 1992 को बेंगलुरु के एक बंगाली परिवार में जन्मीं रिया चक्रवर्ती का 32वां जन्मदिन है। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल रहे पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और मां संध्या चक्रवर्ती की बेटी रिया की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं। एमटीवी इंडिया पर वीजे के रूप में शुरुआत करने वाली रिया ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया, लेकिन उनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव और विवादों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। 

रिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में एमटीवी इंडिया के रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी टीन एक्ट्रेस से की, जहां वह रनर-अप रहीं। इसके बाद उन्होंने पेप्सी के एड और ‘एमटीवी गॉन इन 60 सेकेंड्स’ जैसे शोज होस्ट किए।उनकी चुलबुली अदा और स्क्रीन प्रेजेंस ने जल्द ही दर्शकों का चहेता बना दिया। 

साल 2012 में तेलुगू फिल्म ‘तुनीगा-तुनीगा’ से एक्टिंग डेब्यू करने के बाद रिया ने बॉलीवुड का रुख किया और साल 2013 में यशराज बैनर की फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ में नजर आईं। उनके किरदार को काफी सराहना मिली। इसके बाद वह साल 2014 में ‘सोनाली केबल’, 2017 में ‘बैंक चोर’, 2018 में ‘जलेबी’ और 2021 में ‘चेहरे’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाई। 

हालांकि, ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में असफल रहीं, जिसका सीधा असर उनके करियर पर देखने को मिला।रिया का नाम तब सबसे ज्यादा चर्चा में आया, जब साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया था। 

सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया पर उनके परिवार ने आत्महत्या के लिए उकसाने और 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। सुशांत के पिता केके सिंह ने दावा किया कि साल 2019 में सुशांत के खाते में 17 करोड़ रुपए थे, जिनमें से 15 करोड़ रुपए कथित तौर पर किसी अन्य खाते में ट्रांसफर किए गए। 

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। इसके अलावा, ड्रग्स से जुड़े मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया को गिरफ्तार किया। सितंबर 2020 में रिया को लगभग एक महीने तक जेल में रहना पड़ा। लेकिन, अक्टूबर में बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

साल 2024 रिया के लिए एक नई सुबह और राहत लेकर आया, जहां सीबीआई ने सुशांत केस में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर रिया को क्लीन चिट दे दिया, जिसके बाद उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया था। रिया का नाम फिल्म मेकर महेश भट्ट के साथ भी जुड़ा था। महेश भट्ट के जन्मदिन पर रिया की ली एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर हो-हल्ला मचा। 

यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। इसके अलावा, साल 2024 में दिल्ली पुलिस ने एक मोबाइल एप घोटाले में भी रिया को समन भेजा, जिसमें उन पर एक फ्रॉड एप के प्रचार का आरोप है। हालांकि, इस मामले में जांच जारी है। विवादों के बाद रिया ने धीरे-धीरे अपने करियर को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश शुरू की। 

साल 2021 में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर ‘चेहरे’ में उनकी अदायगी को पसंद किया गया। जानकारी के अनुसार वह संजय लीला भंसाली की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘बैजू बावरा’ में एक अहम भूमिका में नजर आ सकती हैं। इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है। 

फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, रिया का ‘टॉक शो चैप्टर 2’ काफी चर्चा में रहा, जिसमें सुष्मिता सेन और आमिर खान जैसे सितारे शिरकत कर चुके हैं। रियलिटी शो ‘रोडीज 20’ में रिया गैंग लीडर के रूप में नजर आई थीं, जिसमें उनका बेबाक और जोश से भरा अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। शो के विजेता एल्विश यादव टीम के मेंबर कुशाल तंवर बने।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Rhea Chakraborty

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD