Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

पाक कलाकार को लेकर विवाद, नसीरुद्दीन शाह बोले, 'कास्टिंग का जिम्मेदार दिलजीत नहीं, डायरेक्टर'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Naseeruddin Shah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jun 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 15:57 IST

जाने-माने एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपने बेबाकपन के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर फिल्मों और राजनीति पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। इस कड़ी में उन्होंने फिल्म 'सरदार जी 3' विवाद मामले में अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ का खुलकर समर्थन किया। 

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीयों में पाकिस्तान को लेकर नाराजगी है, जिसके बाद से लोग पड़ोसी मुल्क के साथ-साथ पाकिस्तानी कलाकारों का भी विरोध कर रहे हैं। दिलजीत की नई फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं। 

ऐसे में लोगों ने इस फिल्म के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। लोगों के विरोध-प्रदर्शन को देख दिलजीत और मेकर्स ने मिलकर इसे भारत में रिलीज न करने का फैसला लिया। यह फिल्म विदेशों और पाकिस्तान में रिलीज की गई।इसी विवाद के बीच नसीरुद्दीन शाह ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर दिलजीत का समर्थन किया और कला, सरहदों और रचनात्मक स्वतंत्रता को लेकर अपनी बात रखी।

नसीरुद्दीन शाह ने लिखा, "मैं दिलजीत के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। जुमला पार्टी का 'डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट' बहुत समय से दिलजीत पर हमला करने का मौका ढूंढ रहा था। अब उन्हें लगता है कि आखिरकार वो मौका मिल गया है।''वह आगे कहते हैं कि फिल्म में जिस पाकिस्तानी अभिनेत्री को कास्ट किया गया है, उसका फैसला दिलजीत ने नहीं बल्कि डायरेक्टर ने किया था। 

लेकिन लोग डायरेक्टर को नहीं जानते, दिलजीत को जानते हैं इसलिए उसी पर हमला किया जा रहा है। अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, ''फिल्म की कास्टिंग के लिए दिलजीत जिम्मेदार नहीं हैं, निर्देशक हैं। लेकिन कोई नहीं जानता कि वह कौन हैं, जबकि दिलजीत को पूरी दुनिया जानती है। 

उन्होंने कास्ट के लिए इसलिए हामी भरी क्योंकि उनके दिमाग में कोई जहर नहीं भरा हुआ था। लेकिन कुछ गुंडे भारत और पाकिस्तान के आम लोगों के बीच रिश्ते और मेल-जोल खत्म करना चाहते हैं, पर हम ऐसा नहीं होने देंगे। मेरे खुद के कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त पाकिस्तान में हैं, और मुझे उनसे मिलने या प्यार करने से कोई नहीं रोक सकता।

''नसीरुद्दीन के इस पोस्ट पर एक फेसबुक यूजर ने लिखा, "आप बॉलीवुड के कुछ गिने-चुने एक्टर्स में से एक हैं, जिनमें हिम्मत और सच्चाई के लिए खड़े होने का साहस है। आपको धन्यवाद सर।"

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Naseeruddin Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD