Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर रिलीज

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Harshvardhan Rane, Sadia Khateeb, Silaa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jun 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 14:41 IST

अभिनेता हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग फिल्म ‘सिला’ का मोशन पोस्टर सोमवार को जारी कर दिया गया। पोस्टर में अभिनेता सादिया खातीब के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दोनों मुख्य किरदारों को एक-दूसरे के साथ बेहद अंतरंग तरीके से गले मिलते हुए दिखाया गया है, दोनों खून से लथ-पथ दिख रहे हैं। 

यह एक ऐसा पल है जो प्यार, लालसा और अनकही उथल-पुथल की कहानी बयां करता है। निर्देशक ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सादिया खातीब पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। अपने किरदार को बखूबी निभाने के लिए हर्षवर्धन ने मार्शल आर्ट ट्रेनिंग और स्टंट कोरियोग्राफी की ट्रेनिंग शुरू कर दी है, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

फिल्म में एक्टर को कास्ट करने के बारे में निर्देशक ओमंग कुमार ने कहा कि अभिनेता उनकी पहली पसंद थे। वह इस भूमिका के लिए परफेक्ट हैं। जानकारी के अनुसार, उनकी भूमिका के लिए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और भावनात्मक आधार दोनों की आवश्यकता थी, जिसके लिए हर्षवर्धन ने खूब मेहनत की है।

अभिनेता ने फिल्म के लिए मार्शल आर्ट ट्रेनिंग, स्टंट कोरियोग्राफी सीजन और इमर्सिव कैरेक्टर वर्कशॉप के साथ तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में हर्षवर्धन ने किरदार के लिए अपना लुक टेस्ट दिया था। फिल्म में उनके साथ करण वीर मेहरा और सादिया खातीब भी अहम भूमिकाओं में हैं।

जी स्टूडियोज की एक्शन से भरपूर फिल्म में सारेगामा ने म्यूजिक लेबल दिया है। इस फिल्म को ओमंग कुमार के साथ उमेश के.आर. बंसल, प्रगति देशमुख, हिमांशु तिवारी, अजय सिंह, धनंजय सिंह, अभिषेक अंकुर और कैप्टन राहुल बाली प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, राहत शाह काजमी इस फिल्म के सह-निर्माता हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता ने हाल ही में फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में उनकी जोड़ी सोनम बाजवा के साथ स्क्रीन पर दिखेगी। इससे पहले फिल्म का नाम सिर्फ 'दीवानियत' था, बाद में नाम बदलकर 'एक दीवाने की दीवानियत' कर दिया गया। मेकर्स ने बताया कि पुराना टाइटल फिल्म की कहानी और उसके नए अंदाज से मेल नहीं खा रहा था, इसलिए फिल्म का नाम बदला गया।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Harshvardhan Rane , Sadia Khateeb , Silaa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD