Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जसपाल राणा: भारत का मशहूर निशानेबाज जिसने मनु भाकर को बनाया ओलंपिक मेडलिस्ट

Sports News, Shooting, Shooter, Jaspal Rana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jun 2025

Last updated on: Jun 27, 2025, 18:14 IST

जसपाल राणा भारत के मशहूर निशानेबाज हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में यादगार प्रदर्शन करते हुए राणा ने देश में निशानेबाजी को लोकप्रिय बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। इस खेल को अलविदा कहने के बाद वे बतौर कोच सक्रिय हैं। 

28 जून 1976 को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जन्मे जसपाल राणा ने 12 साल की उम्र में सिल्वर मेडल जीत राष्ट्रीय स्तर पर अपनी शानदार शुरुआत की थी। राणा ने 1988 में 31वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में सिल्वर जीता था। 1994 में इटली के मिलान में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता में जूनियर स्तर पर उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाते अपना नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाया।

जसपाल राणा ने 1996 में अटलांटा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। राणा 1994 एशियन गेम्स में 1 जबकि 2006 एशियन गेम्स में 3 गोल्ड जीते थे। 2006 में उन्होंने एक सिल्वर भी जीता था। 1998 एशियन गेम्स में सिल्वर, 1994 और 1998 एशियन गेम्स में उन्होंने ब्रांज मेडल जीता था।

राष्ट्रमंडल खेलों भी जसपाल राणा का शानदार प्रदर्शन रहा है। 1994 से लेकर 2006 के बीच चार राष्ट्रमंडल खेलों में 9 गोल्ड जीते। 2002 में मेलबर्न में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में उन्होंने 4 गोल्ड मेडल जीते थे। एशियन चैंपियनशिप 1995 में भी उन्होंने गोल्ड जीता था।

2012 के बाद से जसपाल राणा कोचिंग क्षेत्र में सक्रिय हैं। 2024 में हुए पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में मेडल जीत देश दुनिया में अपना और देश का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर के कोच जसपाल राणा ही हैं। जसपाल को महज 18 साल की उम्र में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

21 साल की उम्र में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार मिला। 2020 में उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। निशानेबाजी के क्षेत्र में बड़ी सफलता पाने के बाद जसपाल राणा युवाओं की प्रतिभा निखारने में लगे हैं। मनु भाकर इसका उदाहरण हैं। जिन्होंने जसपाल राणा की शागिर्दी में पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा और 10 मीटर मिक्सड डबल्स में कांस्य पदक जीता है। 

इस तरह मनु भाकर एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली इकलौती एथलीट हैं। उन्होंने एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में 7 पदक और विश्व चैंपियनशिप और विश्व कप में 22 पदक जीते हैं।

 

Tags: Sports News , Shooting , Shooter , Jaspal Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD