Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की

 

छोटे शहर की सादगी और शानदार निर्देशन की मिसाल है 'नफरतें'

Bollywood, Review, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Joy Bhattarcharjee, Aryan Kumar, Tanishq Rajan, Chandra Prakash Thakur, Mukesh Rishi, Aditya Kartarya, Nafratein
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Jun 2025

Last updated on: Jun 27, 2025, 18:09 IST

'नफरतें' फिल्म की कहानी एक कॉलेज के लड़के करण की है, जो अपने अतीत में हुई कुछ घटनाओं के चलते सख्त और गुस्सैल स्वभाव का इंसान बन गया है। जो भी उसकी पसंद पर सवाल उठाता है, वह उसे बेरहमी से पीटने लगता है। कहानी में उस वक्त बड़ा बदलाव आता है, जब करण की जिंदगी में इशिका नाम की लड़की आती है और उसको उससे प्यार हो जाता है। 

लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रहती क्योंकि इशिका की शादी किसी और से हो जाती है। अब सवाल यह है कि क्या करण बदला लेगा? क्या वह इशिका को वापस पा सकेगा या फिर शराब में डूबकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर देगा? इसका जवाब आपको फिल्म में मिलेगा।

तकनीकी पहलू की बात करें तो 'नफरतें' की सबसे बड़ी खासियत यह है कि फिल्म में छोटे शहर की सादगी और असल जिंदगी को बेहद ईमानदारी के साथ दिखाया गया है। डायरेक्टर जॉय भट्टाचार्य ने कहानी को प्रभावशाली तरीके से पेश किया है, जिससे यह कहानी सभी को आसानी से समझ आ जाएगी। 

फिल्म में कैमरा वर्क शानदार है। कैमरे से फिल्माने का तरीका काफी सरल है, जिससे ज्यादा ध्यान कहानी पर रहता है। एडिटिंग भी जबरदस्त है। कहानी बिना अनावश्यक हिस्से के सीधी और दिलचस्प बनी रहती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो, आर्यन कुमार का अभिनय बहुत ही स्वाभाविक और सहज है। 

इशिका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री तनिष्क राजन जब भी स्क्रीन पर आती हैं, तो अपनी मौजूदगी से छाप छोड़ती हैं। बाकी सहायक कलाकारों ने भी अपने-अपने किरदारों में काफी शानदार प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर, 'नफरतें' छोटे शहर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों की शैली की प्यारी सी कहानी है। 

इसमें मजेदार और दिलचस्प डायलॉग्स हैं, और बाकी सहायक कलाकारों का अभिनय भी काफी अच्छा है। जो लोग सरल और दिल को छू लेने वाली कहानियां पसंद करते हैं, उनके लिए यह फिल्म देखने लायक है।

 

Tags: Bollywood , Review , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Joy Bhattarcharjee , Aryan Kumar , Tanishq Rajan , Chandra Prakash Thakur , Mukesh Rishi , Aditya Kartarya , Nafratein

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD