Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

"मां काली की प्रतिमा देखकर मैं सचमुच आश्चर्यचकित रह गई!" : काजोल

Kajol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Maa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Jun 2025

Last updated on: Jun 27, 2025, 17:57 IST

अभिनेत्री काजोल लेटेस्ट रिलीज 'मां' को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनके लिए ये फिल्म कई वजहों से खास है। कई ऐसे पल हैं जिन्हें वो संजो कर रखना चाहती हैं। खासकर एक गीत, जिसकी शूटिंग के दौरान अचानक मां काली के मुख से पर्दा हटा दिया गया था। 

समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में काजोल से पूछा गया, "क्या आपने स्क्रीन पर काली के रूप में स्त्री की शक्ति को प्रदर्शित किया है?" इस सवाल का जवाब देते हुए काजोल ने कहा, "हां, मुझे उम्मीद है कि ऐसा ही हुआ होगा, लेकिन हां, मुझे लगता है कि जब हम गाना शूट कर रहे थे, तो यह गाना इतना भावपूर्ण था कि सेट पर मौजूद हर व्यक्ति ने इसे महसूस किया होगा।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं बेहद आभारी हूं कि मुझे इस गाने को निभाने का मौका मिला। जब आप इस गाने को सुनते हैं तो आप मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। बता दें, अभिनेत्री ने फिल्म 'मां' के उस शक्तिशाली पल को याद किया जब देवी काली की मूर्ति से पर्दा हटाया गया था, जिसे उन्होंने सबसे खूबसूरत और प्रभावशाली शॉट्स में से एक बताया।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह फिल्म में मेरे सबसे शानदार शॉट्स में से एक था, जब मैंने मां काली की मूर्ति से कपड़ा हटाया था। मुझे लगता है कि वह बहुत सुंदर थीं।” “मुझे याद है कि शूट के समय मैं खड़ी थी और किसी ने शॉट के दौरान मां काली से पर्दा हटा दिया, क्योंकि वह पहले चार दिनों तक ढकी हुई थी। 

मैं उन्हें देख नहीं पा रही थी कि मूर्ति कैसी दिख रही है, इसलिए आखिरकार जब मैंने इसे देखा, तो मैं सचमुच थोड़ा आश्चर्यचकित हो गई।" काजोल ने कहा कि वह आभारी हैं कि वह हर सुबह सेट पर आती थीं और उन्हें मां काली के दर्शन करने को मिलते थे। “मैं बहुत आभारी थी कि मैं यहां मां के सामने थी और मैं उनके सामने काम कर रही थी। 

यह एक अनूठा अनुभव था।” 27 जून को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और खेरिन शर्मा भी हैं। यह 2024 की फिल्म शैतान का स्पिनऑफ है। कहानी एक मां और बेटी की है जो अपने दिवंगत पति के गृहनगर जाती हैं, जहां उन्हें एक अभिशाप का पता चलता है जो उनके जीवन को खतरे में डाल देता है।

 

Tags: Kajol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Maa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD