Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

रोहतक कब्जा : हरियाणा की सबसे बड़ी गैंगवार पर बनी फिल्म STAGE ऐप पर रिलीज

रोहतक कब्जा : हरियाणा की सबसे बड़ी गैंगवार पर बनी फिल्म STAGE ऐप पर रिलीज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

26 Jun 2025

Last updated on: Jun 27, 2025, 11:58 IST

हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री में पहली बार गैंगवार, राजनीतिक गठजोड़ और ज़मीन कब्जा रैकेट जैसे गंभीर मुद्दों पर आधारित थ्रिलर फिल्म "रोहतक कब्जा" को 26 जून को STAGE ऐप पर रिलीज़ कर दिया गया है। यह फिल्म हरियाणा के रोहतक शहर में चल रही अवैध ज़मीन माफियाओं की दुनिया में झांकती है, जिसमें पैसा, पावर और पुरानी दुश्मनियों का  संग्राम देखने को मिलेगा। 

यह फिल्म अंशुमन प्रॉडक्शन ने बनाई है और इस कहानी लिखी है नीरज शर्मा ने, वहीं हरियाणा के जाने-माने डायरेक्टर जीतू जी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का ट्रेलर पिछले दिनों मानेसर में आयोजित एक बड़े इवेंट में रिलीज किया गया था और उसे देखने के बाद हर किसी का कहना था कि यह साउथ जैसी एक्शन फिल्म है और यह हरियाणवी इंडस्ट्री को बदलने वाली फिल्म साबित होगी। 

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े अलग-अलग कलाकार पहले से ही इस फिल्म की काफी तारीफ कर चुके हैं। इस फिल्म में बड़ी स्टार कास्ट ने काम किया है जिसमें हरियाणवी गानों की मशहूर एक्टर्स अंजलि राघव, मशहूर एक्टर विक्की काजला, अशोक वर्मा, सुमन सेन, दीपक कपूर, जोगेंद्र कुंडू, अजित जांगड़ा और रामबीर आर्यन जैसे कलाकारों ने काम किया है। 

बड़ी  स्टार कास्ट वाली यह फिल्म अपनी दमदार कहानी के लिए भी पहले से ही लोगों के लिए चर्चा का विषय है। इस फिल्म की दो साल पहले शूटिंग हुई थी और तभी से महशूर गायक अमित सैनी रोहतकिया भी इस फिल्म से अनौपचारिक रूप से जुड़े रहे हैं। इस फिल्म का टाइटल ट्रैक मशहूर गायक माशूम शर्मा ने गाया है जो लोगों को बाबत पसंद आ रहा है। 

कहानी में है दम – 50 करोड़ की ज़मीन और गैंगस्टरों का खेल

कहानी की शुरुआत होती है रोहतक में रहने वाली प्रोफेसर सरोज से, जिसकी ₹50 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली ज़मीन पर गैंगस्टर जीतू ने कब्जा कर लिया है। लेकिन यह ज़मीन असल में कानूनी रूप से उसकी लापता बहन अंजली के नाम पर है। अंजली को ढूंढ़ने के लिए सरोज कपूर को साथ लाती है — जो कभी जीतू के साथ जोगिंदर गैंग का हिस्सा हुआ करता था।

जैसे-जैसे अंजली को ढूंढने की कोशिश तेज होती है, कहानी में एंट्री होती है करमराज और टिल्लू की, जो अंजली की रक्षा कर रहे हैं। लेकिन करमराज कोई मामूली व्यक्ति नहीं, बल्कि वो एक क्राइम सिंडिकेट का सरगना है जो रोहतक को अपनी अगली जागीर बनाना चाहता है। जोगिंदर, जो अब रिटायर हो चुका है, कुछ समय तक मामले को शांत रखता है। पर जैसे ही उसकी हत्या हो जाती है, पूरे शहर में गैंगवार की चिंगारी फूट पड़ती है।

अब जीतू और कपूर एक-दूसरे पर शक करने लगते हैं, और करमराज शहर पर कब्जा करने की चालें चलने लगता है। रोहतक अब एक खतरनाक टकराव के मुहाने पर है।

हरियाणवी इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी स्टारकास्ट

"रोहतक कब्जा" में हरियाणा के टॉप कलाकारों को एक साथ लाया गया है। अंजलि राघव, मशहूर एक्टर विक्की काजला, अशोक वर्मा, सुमन सेन, दीपक कपूर, जोगेंद्र कुंडू, अजित जांगड़ा और रामबीर आर्यन जैसे कलाकारों ने फिल्म में दमदार किरदार निभाए हैं। फिल्म का निर्देशन किया है जीतू जी ने, जिन्होंने सामाजिक यथार्थ को थ्रिल और स्टाइलिश एक्शन के साथ पेश किया है। सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग को एक साउथ इंडियन थ्रिलर के स्तर पर लाने की कोशिश की गई है।

गाने और ट्रेलर पहले से ट्रेंडिंग में 

फिल्म का गाना “रोहतक कब्जा” और ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इंस्टाग्राम पर हजारों रील्स इस गाने पर बन रही हैं। दर्शकों ने इसे "हरियाणा की अब तक की सबसे सशक्त क्राइम फिल्म" बताया है। माशूम शर्मा ने जो टाइटल ट्रैक गाया है वो एक तरीके से फिल्म की कहानी को दिखाता है।

STAGE ऐप बना रहा हरियाणवी सिनेमा की नई पहचान : 

"रोहतक कब्जा" हरियाणा की एक आधुनिक थ्रिलर के रूप में प्रस्तुत करती है। STAGE ऐप लगातार हरियाणा की सच्ची कहानियों और सामाजिक मुद्दों को फिल्मी पर्दे पर लाकर नई दिशा दे रहा है।"रोहतक कब्जा" अब हरियाणवी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। जानिए कि आखिर रोहतक पर किसका कब्जा होगा, STAGE ऐप पर।

 

Tags: Rohtak Kabza , Stage App , Ashuman Productions , Jeetu G , Neeraj Sharma , Masoom Sharma , Anjali Raghav , Vicky Kajla , Ashok Verma , Suman Sain , Deepak Kapoor , Haryanvi film industry , Haryanvi Film

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD