Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

ऋचा चड्ढा ने शेयर की अपनी लव स्टोरी, बोलीं- ‘प्यार दोस्ती है’

Richa Chadha, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Jun 2025

Last updated on: Jun 26, 2025, 17:31 IST

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने पति और एक्टर अली फजल के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। करण जौहर के पॉडकास्ट 'लिव योर बेस्ट लाइफ विद करण जौहर' में पहुंचीं ऋचा ने अपनी और अली की प्रेम कहानी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनकी प्रेम कहानी दोस्ती से शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

ऋचा ने करण को बताया कि उनकी और अली की मुलाकात फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी। उस वक्त दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई, जिसने उनके रिश्ते की नींव रखी। ऋचा ने हंसते हुए करण की फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ का डायलॉग ‘प्यार दोस्ती है’ दोहराते हुए कहा, "अली और मैं डेटिंग से पहले दोस्त थे। 

यह बिल्कुल आपकी फिल्म के डायलॉग ‘प्यार दोस्ती है’ जैसा है।"ऋचा ने यह भी बताया कि प्यार ने उनकी दुनिया को बदलकर रख दिया। उन्होंने बताया, "मुझे यह कहने में कोई शर्मिंदगी नहीं है कि अली ने मुझे महिला होने का आनंद लेना सिखाया। अली ने मुझे पोलाइट और सेंसिटिव बनाया। 

पहले मैं छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाया करती थी, लेकिन अब मैं उन बातों पर हंसती हूं। मेरे गुस्से का स्तर कम हुआ है और मैं अब ज्यादा खुश रहती हूं, यह सब मुझे अली ने सिखाया है।"पॉडकास्ट 'लिव योर बेस्ट लाइफ' में करण अपने दोस्तों और कई सेक्टर के प्रभावशाली हस्तियों के साथ बातचीत करते हैं। 

इसमें मनोरंजन, बिजनेस, स्वास्थ्य और वित्त जैसे विषयों पर चर्चा होती है। ऋचा चड्ढा और अली फजल ने लगभग आठ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी। उन्होंने दिल्ली में हल्दी और संगीत समारोह और साल 2022 में मुंबई में रिसेप्शन किया था। 

साल 2024 में ऋचा ने बेटी को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने यह खुशखबरी दी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋचा चड्ढा ने साल 2008 में आई कॉमेडी फिल्म 'ओए लकी! लकी ओए!' में एक छोटी भूमिका के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 

चड्ढा को सफलता साल 2012 में क्राइम फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से मिली, जिसमें 'सरदार खान' की तेजतर्रार पत्नी की भूमिका के लिए ऋचा चड्ढा को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह 'मसान', 'फुकरे' जैसी फिल्मों के साथ ही संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' का भी हिस्सा रहीं।

 

Tags: Richa Chadha , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD