Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

'वॉर 2' से ऋतिक-एनटीआर का धांसू पोस्टर जारी, लेडी बॉस के लुक में नजर आई कियारा आडवाणी

Kiara Advani, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, War 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Jun 2025

Last updated on: Jun 26, 2025, 17:28 IST

यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' से ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के पोस्टर्स जारी किए गए, जिसमें सभी एक्शन मोड में दिख रहे हैं। पहले कियारा आडवाणी के पोस्टर की बात करें तो, वह लेडी बॉस के लुक में नजर आ रही हैं। पोस्टर में उन्हें ब्लैक कलर की आउटफिट में देखा जा सकता है। उनके हाथ में बंदूक है और निशाना लगाने का प्रयास कर रही हैं। इस पोस्टर में उनका दमदार एक्शन अवतार साफ झलक रहा है।

वहीं, ऋतिक रोशन का पोस्टर भी बेहद खास है, जिसमें उनका क्लोज-अप दिखाया गया है। वह हाथ में चाकू लेकर सामने देखते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी पर हमला कर रहे हैं। वह बढ़ी दाढ़ी, चेहरे पर चोट के निशान और आंखों में गुस्से लिए नजर आ रहे हैं।इनके अलावा, जूनियर एनटीआर भी पोस्टर में दमदार लुक में दिखाई दिए। उनके दोनों हाथों में बंदूकें हैं और वह गोलियां चलाते हुए दिख रहे हैं। 

यह उनकी फिल्म में एक्शन से भरपूर किरदार की छोटी सी झलक है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।इन पोस्टर्स को शेयर कर मेकर्स ने लिखा, ''शर्त लगा लो कि आपने ऐसा युद्ध कभी नहीं देखा होगा। चलिए रिलीज की उल्टी गिनती शुरू करते हैं, 'वॉर 2' 50 दिनों के बाद सिल्वर स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है। 14 अगस्त को फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल में एक साथ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।''

वाईआरएफ ने जानकारी दी कि यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका, मिडिल ईस्ट, यूके और यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया में आइमैक्स सिनेमाघरों में रिलीज होगी।फिल्म मेकर्स ने पोस्टर के जरिए लोगों में काफी उत्सुकता पैदा कर दी है। अब फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म 'वॉर 2' को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। 'वॉर 2' 2019 की एक्शन थ्रिलर 'वॉर' का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर लीड रोल में थे।

 

Tags: Kiara Advani , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , War 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD