Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'सन ऑफ सरदार 2' का नया पोस्टर जारी, दिखेगा एक्शन-कॉमेडी का तड़का

Ajay Devgn, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Jun 2025

Last updated on: Jun 26, 2025, 15:31 IST

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर सुपरहिट फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का नया पोस्ट शेयर किया। इस पोस्टर में उनके सिर पर कई लोगों ने पिस्टल तान रखी है और वह सहमे से नजर आ रहे हैं। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें उनकी को-स्टार मृणाल ठाकुर, चंकी पांडेय, रवि किशन, विंदू दारा सिंह, नीरू बाजवा, रोशनी वालिया और अश्विनी कालसेकर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

पोस्टर में सभी को-स्टार अजय की तरफ पिस्टल ताने खड़े हुए हैं, जबकि अभिनेता सहमे से नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "यह फैमिली फोटो नहीं है, यह होने वाले धमाके की चेतावनी है।"इसी के साथ ही उन्होंने हैशटैग 'सरदार इज बैक' और 'सन ऑफ सरदार 2' लिखा।

फिल्म को जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज ने मिलकर बनाया है। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और भरपूर ड्रामा देखने को मिलेगा। इससे पहले अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर 19 जून को फिल्म के नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी शेयर की थी, जिसमें वह पगड़ी पहने नजर आ रहे थे। 

उन्होंने पोस्टर के साथ लिखा, 'द रिटर्न ऑफ द सरदार' अब 25 जुलाई को नजदीकी सिनेमाघरों में।कॉमेडी फिल्म 'द रिटर्न ऑफ द सरदार' 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि यह फिल्म 2012 की हिट 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। इसमें अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर भी खास भूमिका में नजर आएंगी।

साल 2012 में रिलीज हुई 'सन ऑफ सरदार' में सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थीं। उस फिल्म में अजय देवगन ने जस्सी और संजय दत्त ने बिल्लू का किरदार निभाया था। सीक्वल में संजय दत्त एक बार फिर डॉन के किरदार में लौटेंगे। वहीं, इसमें पहले विजय राज के लिए लिखा गया किरदार अब संजय मिश्रा निभाते दिखेंगे।

विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी यह सीक्वल फिल्म करीब 12 साल बाद आ रही है। 'सन ऑफ सरदार 2' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' से होगी।मैडॉक फिल्म्स की 'परम सुंदरी' भी 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म एक ऐसे कपल की कहानी है, जो उत्तर और दक्षिण भारत से हैं। फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है और इसे दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है।

 

Tags: Ajay Devgn , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD