Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आज नशे से पीड़ित हजारों परिवारों में न्याय की उम्मीद जगी - लालचंद कटारुचक

नशा फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे कितने भी बड़े व्यक्ति हों - कटारूचक

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Neel Garg
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Jun 2025

Last updated on: Jun 25, 2025, 18:39 IST

अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के नेता और कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने कहा कि आज नशे से पीड़ित हजारों परिवारों में न्याय की एक उम्मीद जगी है। कटारूचक ने कहा कि आप सरकार ने पंजाब से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए 'युद्ध नशयां विरुद्ध' अभियान चलाया है। 

हम हर हाल में नशा और नशा तस्करों को खत्म कर के रहेंगे। नशा फैलाने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे कितने भी बड़े व्यक्ति या राजनेता हों। कटारूचक ने इस मुद्दे पर आप प्रवक्ता नील गर्ग और रंजीत पाल सिंह के साथ पार्टी कार्यालय चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि मजीठिया की गिरफ्तारी नशे के खिलाफ आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान की राजनीतिक इच्छाशक्ति को दर्शाती है। आज का दिन इतिहास में लिखा जाएगा। इतिहास में दर्ज होगा कि अकाली-भाजपा सरकार पंजाब में नशा लेकर आई, वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने नशे को जड़ से खत्म किया।

कटारूचक ने कहा कि 2007 से पहले पंजाब के लोग चिट्टा का नाम तक नहीं जानते थे। बादल सरकार के दौरान ही यह नशा पंजाब में आया और हजारों युवाओं को बर्बाद किया। चिट्टा ने हजारों मां-बाप से उनकी संतान छीन ली और हजारों बच्चों को अनाथ कर दिया।

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में यह नशा इसलिए फैल सका क्योंकि अकाली-भाजपा सरकार के विधायकों और मंत्रियों ने नशा तस्करों को राजनीतिक संरक्षण दिया और उनके साथ मिलकर इस कारोबार को आगे बढ़ाया। कटारुचक ने कहा कि बिक्रम मजीठिया इस कारोबार के सरगना थे। 

उन्होंने ही बड़े बड़े तस्करों को बचाया और अपने राजनीतिक फायदे के लिए उनके साथ समझौता किया। इसकी पुष्टि रिटायर्ड डीएसपी जगदीश भोला ने की जब उसने कहा था कि इन्हीं लोगों की मदद के कारण हम नशे को एक जगह से दूसरी जगह पर सफलतापूर्वक पहुंचा पाते हैं। इसलिए मजीठिया की गिरफ्तारी नशे के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसी भी कीमत पर नशा और अपराध के साथ समझौता नहीं कर सकती। हमारा मकसद स्पष्ट है कि पंजाब को पूरी तरह नशामुक्त कर राज्य को पहले की तरह खुशहाल और संपन्न बनाना और इस लक्ष्य को पाने के हम प्रतिबद्धता पूर्वक काम कर रहे हैं।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Neel Garg

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD