Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

आईएसपीएल ने नई दिल्ली टीम का एलान किया, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बने टीम के मालिक

Sports News, Tennis, Tennis Player
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jun 2025

Last updated on: Jun 25, 2025, 17:40 IST

देश की पहली और सबसे बड़ी टेनिस-बॉल टी10 क्रिकेट लीग- इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) ने अपने तीसरे सीजन से पहले एक बड़ा ऐलान किया है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अब आईएसपीएल की नई दिल्ली फ्रेंचाइजी के मालिक होंगे। 

यह नई टीम आईएसपीएल में उस समय शामिल की गई है, जब लीग ने अपने दूसरे सीजन में रिकॉर्ड तोड़ लोकप्रियता हासिल की है। आईएसपीएल के सीजन 2 ने टीवी पर 2.8 करोड़ से अधिक दर्शकों की पहुंच बनाई और पहले सीजन की तुलना में 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। 

इसने आईएसपीएल को देश के सबसे बड़े खेल और मनोरंजन फेस्टिवल में से एक बना दिया है, जो क्रिकेट के साथ-साथ संगीत और सितारों के संगम का अद्वितीय अनुभव दर्शकों को देता है। सलमान खान के शामिल होने से न सिर्फ नई दिल्ली टीम को मजबूती मिलेगी, बल्कि पूरे लीग को एक नया जोश और नई पहचान भी मिलेगी। 

अब वह उन मशहूर हस्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने पहले से आईएसपीएल की अन्य टीमों का मालिकाना हक संभाला हुआ है। इनमें अमिताभ बच्चन (माझी मुंबई), सैफ अली खान और करीना कपूर खान (टाइगर्स ऑफ कोलकाता), अक्षय कुमार (श्रीनगर के वीर), सूर्या (चेन्नई सिंहम्स), ऋतिक रोशन (बैंगलोर स्ट्राइकर्स) और राम चरण (फाल्कन राइजर्स हैदराबाद) जैसे नाम शामिल हैं।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्टार सलमान खान ने कहा, “क्रिकेट हर भारतीय गली की धड़कन है, और जब वही ऊर्जा स्टेडियम तक पहुंचती है, तो आईएसपीएल जैसी लीग जन्म लेती है। मैं हमेशा इस खेल को लेकर जुनूनी रहा हूं, और आईएसपीएल से जुड़कर मुझे बेहद खुशी हो रही है। 

यह लीग न सिर्फ जमीनी स्तर के क्रिकेट को बढ़ावा देती है, बल्कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच भी देती है। यह तो बस शुरुआत है-सीजन 3 के साथ दर्शकों को हमारी टीम के बारे में और जानने को मिलेगा और उनसे एक गहरा जुड़ाव बनेगा।”

आईएसपीएल की संचालन समिति में भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, केंद्रीय मंत्री एवं एशियन क्रिकेट काउंसिल के सदस्य आशीष शेलार, मिनल अमोल काले और लीग कमिश्नर सूरज सामत शामिल हैं। इस समिति का उद्देश्य देशभर की गलियों और कस्बों से उभर रही प्रतिभा को मुख्यधारा के क्रिकेट से जोड़ना है।

आईएसपीएल की संचालन समिति के सदस्य सचिन तेंदुलकर ने कहा, ''पहले दो सीजन को देशभर से शानदार समर्थन मिला, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल भी ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग पृष्ठभूमि से आए ये खिलाड़ी दिन-रात मेहनत कर इस मंच तक पहुंचे हैं, और जब उन्हें पूरे देश से सराहना मिलती है, तो उनका आत्मविश्वास दोगुना हो जाता है। 

अब एक नई टीम के जुड़ने से और भी नए प्रशंसक लीग से जुड़ेंगे, जिससे खिलाड़ियों को और समर्थन मिलेगा।'' आईएसपीएल की संचालन समिति के सदस्य आशीष शेलार ने कहा कि आईएसपीएल ने अब तक दो शानदार सीजन पेश किए हैं, जिसमें टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूअरशिप देखी गई है। 

उन्होंने कहा कि सलमान खान जैसे सुपरस्टार का जुड़ना इस सफर में “सोने पे सुहागा” है, और अब हम एक और भी भव्य और जोरदार तीसरे सीजन के लिए तैयार हैं। आईएसपीएल की संचालन समिति के सदस्य मिनल अमोल काले ने कहा कि आईएसपीएल की लोकप्रियता अब किसी से छुपी नहीं है। 

तीसरे सीजन के लिए अब तक 42 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। सलमान खान की मौजूदगी लीग को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। संचालन समिति के सदस्य सूरज सामत ने जानकारी दी कि जल्द ही अहमदाबाद से एक और नई टीम का एलान किया जाएगा, जिसका मालिकाना हक भी एक और बड़े सेलिब्रिटी के पास होगा।

आईएसपीएल के सीज़न 2 का समापन माझी मुंबई की जीत के साथ हुआ। इस सीजन में कई उभरते हुए सितारों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिनमें अभिषेक डल्होर, सागर अली, रजत मुंधे, केतन म्हात्रे, जगन्नाथ सरकार और फरदीन काजी प्रमुख हैं। 

खासकर अभिषेक डल्होर ने दो सीजन में इतना दमदार प्रदर्शन किया कि उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में नेट गेंदबाज के तौर पर मौका मिला - यह आईएसपीएल की उस मूल सोच को साबित करता है, जो गली क्रिकेटरों को भविष्य का प्रोफेशनल खिलाड़ी बनाने का वादा करती है।

क्रिकेट और संगीत का अनूठा मेल आईएसपीएल को हर उम्र के दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनाता है। हाई-वोल्टेज परफॉर्मेंस और मैच डे की ऊर्जा ने लीग को एक महोत्सव जैसा रूप दे दिया है, जिससे भारतीय खेल जगत की परिभाषा बदल रही है। जियोस्टार नेटवर्क के साथ आईपीएसएल की ऐतिहासिक तीन साल की साझेदारी की शुरुआत बेहद सफल रही। 

सीजन 2 में टीवी पर 2.79 करोड़ दर्शकों और डिजिटल पर 4.74 करोड़ व्यूज दर्ज हुए। बीएआरसी के आंकड़ों के अनुसार, टीवी दर्शकों में 43 प्रतिशत महिलाएं थीं, जबकि डिजिटल दर्शकों में 66 प्रतिशत युवा (29 वर्ष से कम आयु) थे - जो लीग की युवा पीढ़ी में गहरी पैठ और व्यापक लोकप्रियता को दर्शाता है। तीसरे सीजन के लिए प्लेयर रजिस्ट्रेशन पहले ही 42 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD