Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मोहित सूरी का खुलासा, 'सैयारा' पहले थी 'आशिकी 3' की कहानी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Saiyaara, Mohit Suri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Jun 2025

Last updated on: Jun 25, 2025, 17:18 IST

फिल्ममेकर मोहित सूरी ने बताया है कि उन्हें रोमांटिक फिल्मों से खास 'आशिकी' है। उनकी आने वाली फिल्म 'सैयारा' को पहले 'आशिकी 3' नाम दिया जाने वाला था, लेकिन बाद में कुछ बदलाव किया गया और अब यह 'सैयारा' के नाम से रिलीज होने वाली है। 

मोहित ने कहा, "मेरे लिए रोमांस एक ऐसा जॉनर है, जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, शायद इसलिए क्योंकि मैं हमेशा लोगों और उनकी लव स्टोरीज से बहुत प्रभावित रहा हूं।" उन्होंने कहा, ''हर किसी की लव स्टोरी अलग, खास और दिल को छूने वाली होती है। 

कुछ कहानियां दिल को बहुत सुकून देती हैं, कुछ दर्द भर देती हैं। इन्हें देखकर हम कई तरह की भावनाएं महसूस करते हैं और यह भरोसा करते हैं कि प्यार हर परेशानी का हल हो सकता है।''मोहित ने कहा, ''रोमांटिक फिल्मों से मेरी गहरी आशिकी है। 

मैं अपने करियर में प्यार जैसे जज्बात के हर पहलू को दिखाना चाहता हूं।'' मोहिन ने बताया कि उन्होंने पहले जो कहानी सोची थी, वह 'आशिकी 3' के लिए थी, लेकिन उस समय 'आशिकी 3' नहीं बन पाई। अब वही कहानी 'सैयारा' बन गई है। वह हमेशा नई और अलग तरह की लव स्टोरीज बताने की कोशिश करते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि वह पिछले 20 सालों से लव स्टोरीज बना रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी भी लगता है कि उन्होंने प्यार की गहराई को बस थोड़ा बहुत ही समझा है। मोहित ने कहा, '''सैयारा' एक मजबूत लव स्टोरी है, जो बहुत कम उम्र में होने वाले प्यार को दिखाती है। 

यही बात इस फिल्म को खास और नया बनाती है।''उन्होंने कहा कि यह देखकर अच्छा लगता है कि आज की युवा पीढ़ी प्यार के बारे में किस तरह सोचती है और क्या महसूस करती है। उन्होंने कहा, ''लोग अक्सर यह सोचते हैं कि युवा गहराई से महसूस नहीं कर सकते या उनके रिश्ते गंभीर नहीं होते, लेकिन ऐसा नहीं है। 

मुझे यह देखकर अच्छा लगता है कि युवा प्यार के बारे में किस तरह सोचते हैं और क्या महसूस करते हैं। वह प्यार को कैसे समझते हैं।'' 'सैयारा' फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Saiyaara , Mohit Suri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD