Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ऑपरेशन सिंधु : इजरायल से 165 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंचा एक और विमान

Trending Topics, Iran Israel Conflict, Iran Israel War, Iran Israel Dispute, Iran Israel War Latest News, Iran Israel War News, Iran Israel News, Operation Sindhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jun 2025

Last updated on: Jun 24, 2025, 16:49 IST

'ऑपरेशन सिंधु' के तहत इजरायल से 165 भारतीय नागरिकों को लेकर विशेष विमान दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा। ईरान और इजरायल संघर्ष के बीच भारत की प्राथमिकता अपने नागरिकों की सुरक्षा और सुरक्षित घर वापसी थी। इसी मकसद से भारत सरकार ने 'ऑपरेशन सिंधु' चलाया। 

सरकार ने 23 जून से इजरायल से भारतीयों को निकालने का अभियान शुरू किया। मंगलवार को दो बैच में 300 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को इजरायल से निकाला गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने 'एक्स' के जरिए जानकारी दी कि इजराइल से 165 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विमान दिल्ली पहुंचा है। 

रंधीर जायसवाल ने लिखा, "ऑपरेशन सिंधु के तहत भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान ने 165 भारतीय नागरिकों को इजरायल से निकाला। दिल्ली पहुंचने पर इन भारतीयों का विदेश राज्य मंत्री एल मुरुगन ने स्वागत किया।" इजरायल से निकाले गए भारतीयों का ये दूसरा बैच था। 

इसके पहले सुबह करीब 8.20 बजे एक विशेष विमान दिल्ली में उतरा, जिसमें 161 भारतीय नागरिक थे। इन लोगों को इजरायल से निकालकर लाया गया। रंधीर जायसवाल के मुताबिक, इजरायल से इन भारतीयों को जॉर्डन के अम्मान शहर ले जाया गया। 

वहां से दिल्ली के लिए विशेष विमान 161 नागरिकों को लेकर रवाना हुआ। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि पहले जत्थे में आए भारतीय नागरिकों का दिल्ली में विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। 

इसके पहले भारत ने ईरान से अपने नागरिकों को निकाला। 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत भारत अब तक 1700 से अधिक नागरिकों को युद्धग्रस्त ईरान से सुरक्षित वापस ला चुका है। ईरान से लौटने वाले नागरिकों में काफी संख्या में छात्र शामिल थे। सुरक्षित भारत वापसी पर इन लोगों ने सरकार को धन्यवाद दिया।

 

Tags: Trending Topics , Iran Israel Conflict , Iran Israel War , Iran Israel Dispute , Iran Israel War Latest News , Iran Israel War News , Iran Israel News , Operation Sindhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD