Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

दमदार कहानी और सभी कलाकारों का एक जैसा विजन 'कन्नप्पा' की असली ताकत : विष्णु मांचू

Vishnu Manchu, Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jun 2025

Last updated on: Jun 24, 2025, 13:59 IST

अभिनेता विष्णु मांचू अपनी आने वाली फिल्म 'कन्नप्पा' को लेकर चर्चा में हैं। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म की दमदार कहानी और सभी कलाकारों का एक जैसा विजन ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है, जिसके चलते प्रभास, मोहनलाल और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारे इसमें काम करने के लिए तैयार हुए। 

मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल जैसे बड़े सितारे इस फिल्म से कैसे जुड़े? इस सवाल का जवाब देते हुए विष्णु मांचू ने आईएएनएस को बताया, "मैंने एक ऐसी कहानी से शुरुआत की जो उनके हुनर और समय की कद्र करती है। जब इन सितारों ने स्क्रिप्ट पढ़ी, तो उन्होंने खुद ही फिल्म का हिस्सा बनने में दिलचस्पी दिखाई। 

उन्हें मनाना नहीं पड़ा, सभी खुद से जुड़ना चाहते थे।" उन्होंने आगे कहा, "हम सभी ने दो बातों पर सहमति जताई। पहला, कहानी को वास्तविकता के रूप में दिखाना और दूसरा, शूटिंग में पूरी तरह से अनुशासन रखना। जब सभी का विजन एक जैसा हो, तो लोगों के लिए समय निकालना आसान हो जाता है।"

विष्णु मांचू ने अपनी फिल्म 'कन्नप्पा' के बारे में बात करते हुए कहा, "मैंने कन्नप्पा की कहानी पहली बार बचपन में सुनी थी, लेकिन जैसे-जैसे मैं बड़ा हुआ, इसका मतलब मेरे लिए और गहरा होता गया। कन्नप्पा की सच्ची भक्ति और त्याग के साहस ने मुझे काफी प्रभावित किया।

खासकर इस दौर में, जहां लोग अपनी आस्था को गंभीरता से नहीं लेते, वहां ऐसी कहानियां और भी जरूरी और प्रेरणादायक लगती हैं।" उन्होंने कहा, "मैंने फिल्म के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि कोई इंसान अपने विश्वास के लिए कितना कुछ कुर्बान कर सकता है। 

साथ ही चाहता हूं कि लोग यह भी सोचें कि वे खुद अपने विश्वास के लिए कितना कर सकते हैं।" 'कन्नप्पा' एक मिथक पर आधारित एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसे मुकेश कुमार सिंह ने डायरेक्ट किया है और मोहन बाबू ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म हिंदू धर्म की एक पौराणिक कथा पर आधारित है, जो भगवान शिव के एक महान भक्त 'कन्नप्पा' की कहानी को दिखाती है। 

फिल्म में मोहन बाबू, आर. शरत कुमार, अर्पित रंका, ब्रह्मानंदम, ब्रह्माजी, शिवा बालाजी, कौशल मांडा, राहुल माधव, देवराज, मुकेश ऋषि, रघु बाबू, प्रीति मुकुंदन और मधु सहायक भूमिकाओं में हैं। 'कन्नप्पा' अक्षय कुमार की पहली तेलुगु फिल्म है। 

इसका निर्माण मोहन बाबू ने 24 फ्रेम्स फैक्ट्री के सहयोग से बैनर एवीए एंटरटेनमेंट के तहत किया है। फिल्म की शूटिंग देश के कई हिस्सों के साथ ही न्यूजीलैंड में भी की गई है। फिल्म 27 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Vishnu Manchu , Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD