Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

सोहा अली खान का 'वीकेंड मोटिवेशन', इस गाने के साथ करती हैं हफ्ते की शुरुआत!

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Soha Ali Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Jun 2025

Last updated on: Jun 24, 2025, 13:55 IST

अभिनेत्री सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह पूरे हफ्ते एनर्जी और फोकस के लिए क्या करती हैं। अपनी दिनचर्या का खुलासा करते हुए, अभिनेत्री सोहा अली खान ने बताया कि उन्हें सप्ताह की अच्छी शुरुआत करने के लिए क्या प्रेरित करता है। 

सोहा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, "केवल यह गाना ही मुझे सप्ताह की अच्छी शुरुआत करने में मदद कर सकता है!" 'रंग दे बसंती' की अभिनेत्री ने वीडियो बैकग्राउंड में एड शीरन का ट्रेंडिंग 'सफायर' गाना जोड़ा। 

क्लिप में सोहा व्यायाम करके स्ट्रेचिंग करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो की शुरुआत में अभिनेत्री अपने बगीचे में वर्कआउट करती दिखाई दे रही हैं। जहां वह अपनी फिटनेस दिनचर्या जारी रखती हैं। अभिनेत्री अक्सर इंस्टाग्राम पर वर्कआउट से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करके फिटनेस संबंधी जानकारी शेयर करती रहती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री को हाल ही में हॉरर ड्रामा “छोरी 2” में देखा गया था, जिसमें उन्होंने 'दासी मां' का किरदार निभाया था।  निर्देशक विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2021 की थ्रिलर 'छोरी' का सीक्वल है। नुसरत भरुचा की मुख्य भूमिका वाली इस सीक्वल में गश्मीर महाजनी और सौरभ गोयल के साथ महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और विक्रम मल्होत्रा ​​द्वारा निर्मित यह फिल्म 11 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई थी। हॉरर-कॉमेडी के बारे में बात करते हुए, सोहा ने पहले साझा किया था, “छोरी 2 के प्रतिभाशाली कलाकारों में शामिल होना और इस तरह की भूमिका निभाना मेरे लिए एक रोमांचक नई चुनौती थी। 

जिस चीज ने मुझे इस फिल्म की ओर आकर्षित किया, वह यह थी कि इसमें किस तरह से डरावने माहौल को लोककथाओं के साथ मिलाया गया है, जो हमारी संस्कृति में निहित है। मेरा किरदार कई परतों वाला है, इसमें खतरा है, लेकिन रहस्य भी है। 

वह ऐसी कोई नहीं है जिसके बारे में आप आसानी से अनुमान लगा सकें, जिसने उसे स्क्रीन पर निभाने के लिए एक आकर्षक किरदार बना दिया। विशाल ने एक ऐसी दुनिया गढ़ी है जहां हर तरफ से डर व्याप्त है और इसका हिस्सा बनने से मुझे एक कलाकार के रूप में खुद के एक बिल्कुल नए पहलू को तलाशने का मौका मिला।”

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Soha Ali Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD