Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुजरात-पंजाब में जीत का संदेश, देश को बीजेपी से मुक्ति दिलाने में सिर्फ ‘‘आप’’ सक्षम- केजरीवाल

“आप“ की गुजरात और पंजाब में शानदार जीत ने दिखाया जनता का दोहरा भरोसा- केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Manish Sisodia, Gopal Rai, Gopal Rai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jun 2025

Last updated on: Jun 24, 2025, 13:01 IST

पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव में दो सीटों पर आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर राष्ट्रीय राजनीति को बड़ा संदेश दिया है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात-पंजाब में हमारी जीत का संदेश साफ है कि इस देश को बीजेपी से मुक्ति दिलाने में सिर्फ आम आदमी पार्टी सक्षम है। गुजरात और पंजाब में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत ने जनता का दोहरा भरोसा दिखाया है।

पंजाब की जनता ने दिखाया कि वह ‘‘आप’’ सरकार के काम से खुश है तो गुजरात की जनता दिखाया है कि अब वह बदलाव चाहती है। दोनों जगह बीजेपी-कांग्रेस ने मिलकर ‘‘आप’’ को हराना चाहा, लेकिन जनता ने इन दोनों पार्टियों को ही हरा दिया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। 

जबकि कांग्रेस, बीजेपी और टीएमसी ने एक-एक सीट जीती है। गुजरात में विसावदर और पंजाब में लुधियाना पश्चिम सीट पर ‘‘आप’’ ने शानदार जीत दर्ज की है। मैं लुधियाना पश्चिम से जीते संजीव अरोड़ा और विसावदर से जीते गोपाल इटालिया के साथ दोनों राज्यों की जनता को बहुत बधाई देता हूं। आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास दिखाने के लिए दोनों राज्यों की जनता का दिल से धन्यवाद है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि फरवरी 2022 में पंजाब और दिसंबर 2022 में गुजरात में चुनाव हुए थे। गुजरात के विसावदर सीट आम आदमी पार्टी जीती थी, लेकिन हमारे विधायक बीजेपी में चले गए और उसकी वजह से यह चुनाव हुआ। 2022 में गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर और पंजाब के लुधियाना पश्चिम की सीट पर जीतने मतों के अंतर से ‘‘आप’’ जीती थी, आज उससे दोगुने अंतर से दोनों सीटीं जीती है। 

यह इस बात का बहुत बड़ा संकेत है कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार के काम से बहुत खुश हैं। 2022 के चुनाव में पंजाब में आम आदमी पार्टी को 117 में से 92 सीट मिली थी। कहा गया था कि आम आदमी पार्टी की आंधी थी। 2022 की आंधी में लुधियान पश्चिम की सीट जीतने मतों के अंतर से ‘‘आप’’ जीती थी, आज उससे दोगुने अंतर जीती है। 

अरविंद केजरील ने कहा कि कई लोग कह रहे हैं कि यह उपचुनाव 2027 में पंजाब में होने वाले आम चुनाव का सेमीफाइनल है। अगर यह 2027 का सेमीफाइनल है और 2022 में ‘‘आप’’ की आंधी थी तो 2027 में ‘‘आप’’ का तुफान आने वाला है। यह नतीजे बता रहे हैं कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से बहुत खुश है। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव ने पंजाब की जनता के मूड को दर्शाया है और जनता ने ‘‘आप’’ सरकार के कामों पर मोहर लगाई है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विसावदर के लोगों ने भी 2022 की तुलना में इस बार दोगुने मतों के अंतर से ‘‘आप’’ को जिताया है। अक्सर कहा जाता है कि उपचुनाव में सत्तासीन पार्टी ही जीतती है। गुजरात में बीजेपी सत्ता में है। बीजेपी की पुलिस-प्रशासन पर मजबूत पकड़ है और सारी एजेंसी भी बीजेपी के पास है। भाजपा साम-दाम-दंड-भेद सारे तिकड़म लगाकर चुनाव लड़ती है। ऐसे में बीजेपी से गुजरात में चुनाव लड़कर जीत पाना बहुत मुश्किल है। बीजेपी की सरकार होने के बावजूद विसावदर की जनता ने 2022 की तुलना में दोगुने मतों के अंतर से ‘‘आप’’ को जिताया है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विसावदर की जीत से साफ है कि गुजरात के लोग अब बीजेपी के 30 साल के कुशासन से बहुत त्रस्त हो चुके हैं और अब जतना अपनी आवाज उठानी शुरू कर दी है। विसावदर की जीत दिखाता है कि ‘‘आप’’ की पॉलिसी और पंजाब व दिल्ली में किए गए काम पर गुजरात की जनता ने भरोसा दिखाया है। गुजरात की जनता ने ‘‘आप’’ और उसकी लीडरशिप पर भरोसा जताया है। गुजरात में लोग बीजेपी से तंग आ चुके हैं और आम आदमी पार्टी उनके लिए एक उम्मीद बन गई है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 के चुनाव में गुजरात में कांग्रेस को 17 सीट मिली थी और आम आदमी पार्टी को 5 सीट मिली थी। पिछले 3 साल में गुजरात के पांच विधायक छोड़कर बीजेपी में चले गए, जबकि ‘‘आप’’ का 5 में से एक विधायक बीजेपी में गया। कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में गए विधायकों की सीटों पर पिछले साल उपचुनाव हुए थे और कांग्रेस पांचों सीट हार गई। 

सारी सीट बीजेपी के पास चली गई। बीजेपी ने विसावदर से ‘‘आप’’ विधायक की चोरी की थी, आज हम उस सीट को बीजेपी से वापस छीन कर ले आए हैं। इसका मतलब है कि गुजरात के अंदर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। आज गुजरात की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आए, जिसमें एक बीजेपी और एक ‘‘आप’’ जीती है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ी। कांग्रेस का सभी राज्यों के अंदर एक ही स्टेटस रह गया है कि बीजेपी के हाथ की कठपुतली बन कर बीजेपी को जिताने की कोशिश करना। दिल्ली में सबने देखा कि कांग्रेस ने बीजेपी की मदद की। इसी तरह विसावदर के अंदर भी कांग्रेस ने बीजेपी को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। कांग्रेस की टॉप लीडरशिप बीजेपी के हाथ की कठपुतली है। कांग्रेस का एक आम कार्यकर्ता बीजेपी को हराना चाहता है। 

कांग्रेस का स्थानीय लीडर बीजेपी को हराना चाहता है। लेकिन वह देखता है कि कांग्रेस की सारी लीडरशिप बीजेपी की गोंद में बैठी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप कांग्रेस से उम्मीद न करें कि वह कभी बीजेपी को हराएगी। सिर्फ आम आदमी पार्टी तन-मन-धन से इस देश और राज्यों को बीजेपी से बचाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस सभी अच्छे कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में आएं, उनका पूरा स्वागत है। 

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर आप सबको बहुत-बहुत बधाई। गुजरात और पंजाब के लोगों को बहुत बधाई और बहुत-बहुत शुक्रिया। दोनों जगह पिछले चुनाव के मुक़ाबले लगभग दोगुने मार्जिन से जीत हुई है। ये जीत दिखाती है कि पंजाब के लोग हमारी सरकार के कामों से बहुत ख़ुश हैं और उन्होंने 2022 से भी ज़्यादा वोट दिया है। 

गुजरात की जनता अब बीजेपी से परेशान हो चुकी है और उन्हें आम आदमी पार्टी में उम्मीद दिखाई दे रही है। दोनों जगह कांग्रेस और बीजेपी, दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ीं। इन दोनों का एक ही मकसद “आप” को हराना था, लेकिन लोगों ने दोनों जगह इन दोनों पार्टियों को नकार दिया।

मैं राज्यसभा नहीं जा रहा- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा जाने की सारी अटकलों को खारिज दिया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा से कौन जाएगा, यह पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी तय करेगी। लेकिन मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। यह बिल्कुल साफ है कि राज्यसभा में मैं नहीं जाउंगा। राज्यसभा में जो भी जाएगी, उसके बारे में पार्टी की पीएसी तय करेगी।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Manish Sisodia , Gopal Rai , Gopal Rai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD