Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आम आदमी पार्टी के लिए दोहरी खुशी! लुधियाना पश्चिम और गुजरात के विसावदर उपचुनाव में आप उम्मीदवार की बड़ी जीत

यह जीत दर्शाती है कि राज्य की जनता हमारी सरकार के काम से बेहद खुश है - भगवंत मान

Sanjeev Arora, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Aman Arora,Tarunpreet Singh Sond,Laljit Singh Bhullar,Harbhajan Singh ETO,Harpal Singh Cheema, Harchand Singh Barsat,Hardeep Singh Mundian,Neel Garg,Baltej Pannu, Barinder Kumar Goel, Ludhiana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लुधियाना , 23 Jun 2025

Last updated on: Jun 24, 2025, 12:16 IST

आज का दिन आम आदमी पार्टी के लिए दोहरी खुशी लेकर आया। एक साथ दो राज्यों के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार को बड़ी जीत मिली। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के अलावा गुजरात के विसावदर विधानसभा उपचुनाव में भी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया की भी 17 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हुई।

यह जीत दर्शाती है कि राज्य की जनता हमारी सरकार के काम से बेहद खुश है - भगवंत मान

*मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जीत की बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई! बड़ी बढ़त के साथ मिली जीत दर्शाती है कि राज्य की जनता हमारी सरकार के काम से बेहद खुश है। 

हम पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए बिना किसी भेदभाव और ईमानदारी से दिन-रात काम कर रहे हैं। उपचुनाव के दौरान लोगों से किए गए हर वादे को हम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे।"

यह आम आदमी पार्टी के काम की राजनीति की जीत है - मनीष सिसोदिया

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में जीत पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता और पंजाब में पार्टी के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा एवं आप के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग लुधियाना उपचुनाव को सेमी-फाइनल बता रहे थे। आम आदमी पार्टी ने सेमी-फाइनल जीत लिया है और अब भगवंत मान जी के नेतृत्व में फाइनल भी जीतेंगे। ये जीत आम आदमी पार्टी के काम की राजनीति की जीत है।

सिसोदिया ने गुजरात के विसावदर विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए आप उम्मीदवार गोपाल इटालिया को भी बधाई दी और कहा कि अब वह शेर की तरह गुजरात विधानसभा में दहाड़ेंगे एवं शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों के मुद्दे मजबूती के साथ उठायेंगे।

अमन अरोड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया, कहा - उनकी मेहनत और समर्पण की वजह से ही इतनी बड़ी जीत मिली

आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत और समर्पण की वजह से संभव हो पाया है। उन्होंने गर्मी की परवाह किए बिना पूरे इलाके में प्रचार किया और लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियों को समझाया। 

आप प्रधान ने पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को भी जीत की बधाई दी और कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि वह लुधियाना पश्चिम के विकास को नई गति देंगे और क्षेत्र के सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे।

यह जीत शहरी वोटरों में आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रमाण - हरपाल चीमा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के नतीजे पंजाब के शहरी वोटरों में आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ते विश्वास को दिखाते है। आप सरकार ने पिछले तीन सालों में पंजाब के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए जिससे पंजाबियों का सरकार के प्रति विश्वास काफी बढ़ा है।

वहीं पिछले तीन चार महीने से पंजाब से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान 'युद्ध नशयां विरुद्ध' के कारण भी लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा। इसके अलावा उद्योगपतियों के लिए सरकार की तरफ से शुरू की गई सिंगल विंडो सिस्टम से व्यापारी वर्ग का सरकार में विश्वास बढ़ा।

पिछले दिनों लुधियाना शहर के विस्तार के लिए आप सरकार लैंड पूलिंग पालिसी के तहत अर्बन एस्टेट बनाने का फैसला किया। इसका भी वोटरों पर असर पड़ा क्योंकि लोगों को इस योजना के तहत सस्ती कीमत पर आवासीय प्लॉट मिलेंगे, जिससे हजारों लोगों का अपना घर का सपना पूरा हो सकेगा। 

इस योजना से किसानों को भी जमीन की वर्तमान कीमत से चार से पांच गुना फायदा मिलेगा। इसके अलावा तहसीलों में ऑन लाइन रजिस्ट्री व इंतक़ाल से लोगों को भ्रष्टाचार और दौड़-भाग से छुटकारा मिलेगा। इस फैसले का भी आम लोगों पर असर हुआ।

आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय चंडीगढ़ में मनाया उपचुनाव की जीत जश्न

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की बड़ी जीत के बाद आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय चंडीगढ़ में जीत का जश्न मनाया। पूरे राज्य से आए आप नेताओं और कार्यकर्ताओं एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी और ढोल-नगाड़े के साथ भांगड़ा नृत्य भी किया। 

इस मौके पर आप सरकार के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, हरदीप सिंह मुंडियां, हरभजन सिंह ईटीओ, वरिंदर गोयल और लालजीत भुल्लर विशेष रूप से शामिल हुए। इसके अलावा आप विधायक बुध राम, पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट और दीपक बाली, पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग और गोविंदर मित्तल एवं आप नेता बलतेज पन्नू और बलविंदर सिंह झड़वां भी मौजूद थे।

 

Tags: Sanjeev Arora , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Aman Arora , Tarunpreet Singh Sond , Laljit Singh Bhullar , Harbhajan Singh ETO , Harpal Singh Cheema , Harchand Singh Barsat , Hardeep Singh Mundian , Neel Garg , Baltej Pannu , Barinder Kumar Goel , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD