Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

योग से मुझे आज के पल में जीने की ताकत मिली : संदीपा धर

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Sandeepa Dhar, 11th International Day of Yoga, International Day of Yoga, Yoga Day, International Day of Yoga 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Jun 2025

Last updated on: Jun 23, 2025, 13:38 IST

कई फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस संदीपा धर ने अपनी योग यात्रा को अनोखा बताया। खुलासा किया कि कैसे समय के साथ उनका योग के साथ रिश्ता बदलता गया और मजबूत होता गया। संदीपा ने कहा कि पहले उनके लिए योग सिर्फ एक एक्सरसाइज था, लेकिन अब यह उनके जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। 

योग ने उन्हें न केवल शारीरिक रूप से फिट बनाया, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी दिया है। योग से वह खुद से जुड़ पाती हैं। इस बारे में बात करते हुए संदीपा ने कहा, "करीब दस साल पहले मैंने योग मैट पर कदम रखा था, लेकिन उस समय मेरा मकसद वजन कम करना और फिट रहना था। 

मैंने पावर योग को चुना क्योंकि यह तेज, असरदार और जल्दी नतीजे देता है। लेकिन उन शुरुआती योगासन से अब के बीच के समय में, योग ने मुझे बहुत कुछ चीजें सिखाई हैं, जो मुझे पता ही नहीं थीं। मैं गलत तरीके से सांस ले रही थी।"संदीपा के लिए योग अब सिर्फ शरीर को फिट बनाने का तरीका नहीं रहा। 

यह उनके लिए एक ऐसा जरिया बन गया है जिससे उन्होंने सांस लेने जैसी सबसे जरूरी और बेसिक चीज को गहनता से सीखा है। योग के जरिए उन्हें खुद को पूरी तरह से वर्तमान पल में जीना सीखने में मदद मिली है।संदीपा ने आगे कहा, ''यह सुनने में तो बहुत आसान लगता है, है ना? लेकिन आज की भागदौड़ भरी दुनिया में हम सही तरीके से सांस लेना ही भूल गए हैं।

योग ने न सिर्फ मेरे शरीर को संतुलन किया है, ब्लकि मुझे मेरी सांस भी वापस दी है। इस तरह मुझे खुद को आज के पल में जीने की ताकत मिली। खुद को स्थिर और मजबूत महसूस करने की शक्ति मिली।''अभिनेत्री ने कहा, ''योग सिर्फ आसन करने या कैलोरी बर्न करने के बारे में नहीं है। यह खुद से जुड़ने और अपने असली होने का एहसास करने के बारे में है।''

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Sandeepa Dhar , 11th International Day of Yoga , International Day of Yoga , Yoga Day , International Day of Yoga 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD