Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा: सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने प्रो-बाक्सिंग इंटरनेशनल चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Vikramaditya Singh,Sanjay Awasthi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 22 Jun 2025

Last updated on: Jun 23, 2025, 13:24 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल प्रो-बाक्सिंग इंटरनेशनल चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस सराहनीय पहल के लिए आयोजकों को बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है, जिसे युवाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले समय में नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करेगी तथा नशा माफिया के विरूद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। 

इसके अतिरिक्त, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष अवकाश का प्रावधान किया गया है, जबकि पहले ऐसे प्रतिभागियों को अनुपस्थित माना जाता था। इस चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाज यशपाल विजेता बने।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह आयोजन प्रो-बाक्सिंग संगठन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की स्मृति में आयोजित किया गया। चैंपियनशिप का उद्देश्य युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और यह आयोजन उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

चैंपियनशिप का शुभारम्भ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया और इसमें भारत और रूस के पांच-पांच पेशेवर मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा और संजय अवस्थी, शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, उप-महापौर उमा कौशल और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Vikramaditya Singh , Sanjay Awasthi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD